Chennai Viral Video: चेन्नई में एक विदेशी युवक ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि शख्स नशे में था और वह किसी बात को लेकर नाराज हो गया। इसके बाद वह बीच सड़क पर ही कपड़े निकालकर हंगामा करने लगा। इतना ही नहीं, शख्स राहगीरों को दांत भी काट रहा था। किसी तरह पुलिस ने उसे काबू में किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शराब के नशे में विदेशी शख्स का हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में विदेशी नागरिक चेन्नई के रोयापेट्टा इलाके में हंगामा करने लगा। इतना ही नहीं उसने वहां से गुजर रहे लोगों को दांत से काटने की कोशिश की। कुछ लोग आगे आए और उसको कंट्रोल में लेने की कोशिश लेकिन वह उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। नशे में धुत्त विदेशी शख्स ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और इधर-उधर भागने लगा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नशे में धुत विदेशी को काबू किया और उसे लेकर पुलिस स्टेशन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस विदेशी नागरिक के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
हालांकि घटना कुछ महीने पहले हुई थी लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा हैं। शख्स अमेरिका का रहने वाला है, जिसका नाम अलेक्जेंडर सिल्वा है और घटना से करीब दो महीने पहले चेन्नई आया था और एक होटल में रुका था। वह सौर ऊर्जा इकाई में असेंबलर और इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता था लेकिन एक दिन उसने शराब के नशे में लोगों पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : नमाज बीच में छोड़ मौलाना की करने लगा मसाज, वीडियो देख बताएं ये सही है क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी सिल्वा के खिलाफ दुर्व्यवहार, सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य का पालन करने से रोकने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया। हालांकि उसे जमानत मिल गई और उसे रिहा कर दिया गया।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines