हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टीवी देखते-देखते अचानक आया सीन, पड़ा ‘अटैक’, गर्लफ्रेंड के टास्क से काफूर हुआ नशा

Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नशे में टीवी में देख रहा है लेकिन डरावना सीन आते ही वह भागने लगता है और दीवार से टकरा कर गिर जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।

विज्ञापन

Viral Video : नशे में धुत इंसान की हरकतें देखकर कई बार हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। नशे में इंसान अपने परिवार के लिए परेशानी का कारण बनता ही है, साथ ही पड़ोसियों के साथ भी नोंक-झोंक करने लगते हैं। एक ऐसे ही एक नशे में धुत इंसान का वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इंसान एक टीवी के सामने खड़ा है। वीडियो शेयर कर बताया गया कि वह नशे में था और उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे टीवी पर दिख रहे एक कार को ध्यान से देखने के लिए कहा था। शख्स ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था लेकिन टीवी को ध्यान से देख रहा था।

थोड़ी देर बाद अचानक स्क्रीन से कार गायब हो गई और फिर स्क्रीन पर एकाएक डरावना चित्र दिखाई दिया, जिससे शख्स बुरी तरह डर गया और भागने लगा। इस दौरान वह दीवार से टकरा कर गिर पड़ा। इस वीडियो को देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि इस वीडियो को मैंने भी देखा था, मैं नशे में नहीं था, तब भी इसे देखकर बुरी तरह डर गया था। एक ने लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर लोगों को बचपन में डर लगता था , बड़े होने के बाद भी लोग इस तरह डर सकते हैं क्या? एक ने लिखा कि ये नशे का साइड इफेक्ट है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह वीडियो काफी डरावने होते हैं, कई बार हम कुछ ज्यादा ही डर जाते हैं।

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को गोद में बैठा स्टाइल मार रहा था शख्स, बाइक समेत उठा ले गई पुलिस

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बेचारा गर्लफ्रेंड के आदेश का पालन करते हुए ध्यान से कार को देख रहा था, अचानक डरावना चेहरा देखकर भागने की कोशिश करने लगा। एक अन्य ने लिखा कि सुना है कि शराब पीने के बाद लोग बहादुर हो जाते हैं लेकिन ये तो डर रहा है।

यह भी पढ़ें : महिला मजिस्ट्रेट की कार को मारी टक्कर फिर पुलिसकर्मियों को पीटा, आधी रात को सड़क पर हुआ बवाल

बता दें कि वीडियो को @NoContextHumans नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। हजारों की संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें