नई दिल्ली: हॉट वेज ब्रोथ एक प्रकार का सूप होता है। अक्सर बारिश के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। जिससे वो सर्दी, खांसी या जुखाम जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आपको पौष्टिक गुणों से भरपूर आहार का सेवन करना आवश्यक होता है। इसलिए आज हम आपके लिए हॉट वेज ब्रोथ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये कई तरह की सब्जियों और हर्ब की मदद से बनाया जाता है जिससे आपको इस मौसम में फिट और हेल्दी रहने में मदद मिलती है। ब्रोथ बहुत पल्पी और फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। बारिश के मौसम में गर्मागर्म वेज ब्रोथ पीकर आपके गले और नाक को खूब आराम मिलता है, तो चलिए जानते हैं हॉट वेज ब्रोथ बनाने की रेसिपी-
हॉट वेज ब्रोथ बनाने की सामग्री-
-2 टेबलस्पूल एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
-6 कली लहसुन
-2 बारीक कटी प्याज़
-2 कटा टहनी लीक
-2 कटा टहनी सेलरी
-2 कटे शलजम
-2 कटी गाजर
-2 पत्ते टहनी सौंफ
-1 गुच्छा अजमोद के डंठल
-3 बारीक कटी हरी मिर्च
-5 बड़े कप पानी
हॉट वेज ब्रोथ बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें लहसुन डालें और 2 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें सारी कटी सब्जियां और पानी डालें।
इसके बाद आप इसको लगभग 30 मिनट तक अच्छी तरह से उबाल लें।
फिर आप इसमें नमक और हल्का ब्लैक पेपर डालकर मिलाएं।
अब आपका टेस्टी और हेल्दी हॉट वेज ब्रोथ बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको किसी सर्विंग बाउल में छानकर गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines