Maida Sweet Puri Recipe: गर्मागर्म चाय के स्वाद को दोगुना बनाएं मैदे की मीठी और क्रिस्पी पूरी के साथ, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: अगर आप स्नैक में कुछ इंस्टेंट बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए मैदे की मीठी पूरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और क्रिस्पी होती है। इसको आप केवल 15 मिनट में बनाकर घर वालों को खिला सकते हैं। ये गर्मागर्म चाय के साथ बहुत टेस्टी लगती है। ये स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे भी इसके स्वाद को बेहद पसंद करते हैं और पेटभर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं मैदे की मीठी पूरी बनाने की रेसिपी-
मैदे की मीठी पूरी बनाने की सामग्री-
-मैदा 2 कप
-गुड़ का पाउडर 1 कप
-देसी घी 2 बड़े चम्मच
-घी आवश्यकतानुसार (तलने के लिए)
-सफेद तिल आवश्यकतानुसार
मैदे की मीठी पूरी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप मैदा को एक बाउल में छान लें।
फिर आप इसमें सारी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप आवश्यकतानुसार गर्म पानी की मदद से आटा गूंथ लें।
फिर आप इसको कम से कम 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप इसकी लोईयां बनाकर छोटी-छोटी गोल पूरी बना लें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें पूरियां डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपकी क्रिस्पी मैदे की मीठी पूरी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मागर्म चाय या अचार के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: