हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेलेंस्की और ट्रंप के बीच बहस के दौरान क्या कर रही थी यूक्रेनी राजदूत? वीडियो हो रहा वायरल

Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस के दौरान यूक्रेनी राजदूत भी वहां मौजूद थी। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बहस की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। इसके बाद से ही यूक्रेन के भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दोनों देशों के मुखियाओं के बीच हुई बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच यूक्रेनी राजदूत ओक्साना मार्कारोवा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस वक्त का है जब डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बहस हो रही थी।

दोनों नेता मीडिया के सामने बैठे थे, आखिरी के कुछ मिनटों में दोनों की बातचीत तीखी नोकझोंक में बदल गई। जब दोनों नेताओं के बीच बहस होने लगी, तो अमेरिका में यूक्रेनी राजदूत ओक्साना मार्कारोवा ने अपनी आंखें बंद कर लीं और अपना सिर अपने दाहिने हाथ पर झुका लिया। इस दौरान वह बेहद परेशान दिखाई दे रही थीं।

बहस के बाद निकल गए जेलेंस्की

डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई यह झड़प जेलेंस्की के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जेलेंस्की उम्मीद कर रहे थे कि ट्रंप के साथ उनकी व्यक्तिगत बैठक दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करेगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा। बहस के बाद जेलेंस्की खराब माहौल में बाहर निकले और चले गए।
यहां देखें वीडियो।

विज्ञापन


जेलेंस्की की किस बात पर नाराज हुए ट्रंप?

जेलेंस्की ने यह कहकर ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस को नाराज कर दिया कि उन्हें विश्वास नहीं है कि पहले से किया गया समझौता रूसी आक्रामकता को रोकने के लिए पर्याप्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि “पुतिन कभी नहीं रुकेंगे और आगे और आगे बढ़ेंगे। वे यूक्रेनियों से नफरत करते हैं और देश को नष्ट करना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें : 18वें बर्थडे से पहले बेटे का कत्ल कर बोली मां-यही उसका गिफ्ट, इतनी बेरहमी क्यों?

विज्ञापन

इस पर ट्रंप ने कहा, “आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं और आप जो कर रहे हैं, वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर आप डील नहीं करेंगे तो हम बाहर हो जाएंगे और अगर हम बाहर हो गए तो आप लड़ेंगे। मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा होने वाला है।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola