How Astronaut Wears His Pants In Space: सोशल मीडिया पर आए दिन इंटरेस्टिंग टॉपिक पर वीडियो वायरल होती हैं। लोग अपने पसंद की वीडियो देखना चाहते हैं। इसी बीच अंतरिक्ष के रहस्यों और वहां जाने वाले वैज्ञानिकों की लाइफ कैसे होती है इस बारे में जिज्ञासा रखने वाले लोगों के लिए एक रोचक वीडियो सामने आई है।
पैंट में दोनों पैर एक साथ डालते हुए दिखे नासा के इंजीनियर
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नासा के वैज्ञानिक दिखा रहे हैं कि अंतरिक्ष में जब ग्रेविटी नहीं होती तो वह अपनी पैंट कैसे पहनते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह वह पैंट में दोनों पैर एक साथ डाल रहे हैं। आइए पहले देखते हैं यह वीडियो…
केमिकल इंजीनियर डॉन पेटिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है वीडियो
इस वीडियो में अंतरिक्ष यात्रियों का कपड़े पहनने का अनोखा तरीका सामने आया है। दरअसल, ये वीडियो 21 फरवरी का बताया जा रहा है, इसे नासा के केमिकल इंजीनियर डॉन पेटिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपनी पैंट पहनते दिख रहे हैं।
पेटिट अचानक ऊपर से फ्लोट करते हुए आते हैं और दोनों पैरों को एक पैंट में डालते हुए दिख रहे हैं
अमूमन लोग पैंट में पहले एक पैर डालते हैं, फिर दूसरा। लेकिन इस वीडियो में डॉन पेटिट दोनों पैर एक साथ डालते दिख रहे हैं। वीडियो में एक फ्लोटिंग ट्राउजर दिख रही है। पेटिट अचानक ऊपर से फ्लोट करते हुए आते हैं और दोनों पैरों को एक पैंट में डालते हुए दिख रहे हैं।
नेटिजन्स ने किए जमकर कमेंट
इस हल्के-फुल्के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नेटिजन्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगा कि आप पहले तो सीधे अंतरिक्ष में उतर जाएंगे। हाहा, इसे आजमाना मजेदार हो सकता है। एक अन्य ने मजाक में कहा कि यह वही वीडियो है जिसकी मुझे जरूरत थी! मैंने इसे अपने घर पर बनाने का प्रयास किया और..खैर..यह अच्छा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज नहीं जा पाए तो स्विमिंग पूल को ही बना लिया ‘संगम’, नोएडा की सोसाइटी का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines