हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ओह भाई अब क्या करें! डोमिनोज के पिज्जा में निकल आया चाकू; उड़े कर्मचारियों के होश

Domino’s Pizza Pune : पुणे में एक शख्स ने जब फेमस पिज्जा आउटलेट डोमिनोज से पिज्जा मंगवाया तो पाया कि उसमें एक चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ है। शख्स की शिकायत पर मैनेजर ने जो किया वो हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

Domino’s Pizza Pune : खाने में कभी कीड़े मिलते हैं तो कभी गंदे खाने को लोगों के सामने परोस देते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब दूषित खाने को लेकर विवाद हुआ। अब एक बार फिर दुनिया की जानी मानी कंपनी के एक स्टोर में खाने के सामान में चाकू मिलने से हड़कंप मच गया। मामला महाराष्ट्र के पुणे का है।

पुणे के एक व्यक्ति के लिए पिज्जा नाईट उस समय बुरे सपने में बदल गई जब उसने डोमिनोज से पिज्जा मंगवाया और उसमें चाकू का टुकड़ा फंसा मिला। पिंपरी-चिंचवाड़ के रहने वाले अरुण कापसे ने स्पाइन रोड स्थित जय गणेश एम्पायर में मौजूद डोमिनोज आउटलेट से 596 रुपये का पिज्जा ऑर्डर किया था। पिज्जा खाने के दौरान कापसे को लगा कि कोई नुकीली चीज उन्हें चुभ रही है।

जब कापसे ने पाया कि जिस पिज्जा को वह खा रहे थे उसमें चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था। अरुण कापसे ने कहा कि मैं गंभीर रूप से घायल हो सकता था। यह एक बहुत ही दुखद अनुभव था। डोमिनोज पिज्जा ऑर्डर किया था। मैंने पिज्जा के लिए 596 रुपये चुकाए लेकिन पिज्जा खाते समय मुझे चाकू का टुकड़ा मिला।

विज्ञापन


अरुण काप्से ने तुरंत आउटलेट मैनेजर को फोन लगाया और शिकायत की लेकिन उसने शुरू में उनके दावों को खारिज कर दिया लेकिन जब उसे फोटो मिली तो उसने गलती स्वीकार की। अरुण ने बताया कि मैनेजर ने गलती स्वीकार की और उन्हें सोशल मीडिया पर घटना को शेयर करने से रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : High Heels पहन कर कर रहा ये काम; मां के कैंसर इलाज के लिए जुटा रहा फंड

विज्ञापन

हालांकि कापसे का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं है बल्कि ये जिंदगी के लिए बेहद खतरनाक है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे उस आउटलेट से पिज्जा खरीदने से बचें। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसके साथ कापसे ने अब आउटलेट की शिकायत FDA से करने की बात कही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola