Domestic flights costlier in India: भारत में इंटरनेशनल फ्लाइट से ज्यादा महंगी डोमेस्टिक फ्लाइट हैं और हाल ही में इसका एक उदाहरण हमारे सामने आया है। लंदन बेस्ड एक स्टैंड अप कॉमेडियन ने दावा किया है कि दिल्ली से दुबई के लिए हवाई टिकट; दिल्ली से जैसलमेर के टिकट से कम कीमत पर मिल रही हैं। इसके बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है। कॉमेडियन के इस पोस्ट के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट की कीमतों को लेकर एक नई चर्चा फिर से शुरू हो गई है। लंदन में रहने वाले अंकित ग्रोवर ने बताया कि वह अपने माता-पिता की 50वीं शादी की सालगिरह पर दिल्ली से जैसलमेर के लिए टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
कॉमेडियन अंकित ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता के लिए दिल्ली से जैसलमेर की टिकट बुक कर रहे थे। जहां हर एक व्यक्ति के लिए 31000 रुपये की टिकट मिल रही है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली से जैसलमेर की टिकट के बजाय दुबई के लिए टिकट बुक कर ली। ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक कमेंट में इस घटना का जिक्र किया, जिसका एक स्क्रीनशॉट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है। यह हम वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि जब कुछ दिनों पहले उन्होंने टिकट चेक किया था तो दिल्ली से जैसलमेर के लिए टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 15,000 रुपये थी। जब वे कुछ दिनों बाद टिकट बुक करने गए तो इसकी कीमत बढ़कर 31,000 रुपये प्रति टिकट हो गई थी। उन्होंने इसके बजाय दुबई के लिए टिकट बुक करने का फैसला किया, जिसकी कीमत प्रति व्यक्ति केवल 30,000 रुपये है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया यूजर यह जानकर हैरान है कि एक इंटरनेशनल उड़ान की कीमत घरेलू उड़ान से कम है। एक्स यूजर हिमांशु गुप्ता ने लिखा कि लोग सेम प्राइज रेंज के कारण विदेश यात्रा की एक्सप्लोर कर रहे हैं। नए साल लोग सेम प्राइज रेंज में गोवा के बजाय वियतनाम या थाईलैंड जाना पसंद करते हैं।
एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘डायनेमिक प्राइसिंग’; इसी तरह से इंडस्ट्री काम करती है। जैसलमेर एक छोटा हवाई अड्डा है, इसलिए इसकी मांग कम होगी और इसलिए इसे चलाने में अधिक लागत आएगी, दूसरी ओर दुबई और भारत के बीच प्रतिदिन कई फ्लाइट्स चलती हैं। अगर आप जैसलमेर जाना चाहते हैं, तो ट्रेवल के दूसरे ऑप्शन खोजें। फ्लाइट टिकट की बढ़ती लागत का मुद्दा पहले कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने उठाया था, जिन्होंने कहा था कि दिल्ली से कन्नूर की उड़ान की कीमत 22,000 रुपये तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें – Viral Post : शादी के लिए कुंवारी लड़की नहीं मिली, एक्स यूजर के ट्वीट पर भड़कीं Chinmayi Sripaada
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines