डॉली चायवाला की कमाई पर बोल बुरी तरह ट्रोल हुआ व्लॉगर! वीडियो हो रहा वायरल

Dolly Chai Wala Viral Video : डॉली चायवाला एक इवेंट के कितने पैसा लेते हैं! कुवैत के एक व्लॉगर ने इस बारे में एक वीडियो में बात की है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद व्लॉगर को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Dolly Chaiwala

Dolly Chai Wala Viral Video : नागपुर के रहने वाले डॉली चायवाला को आज कौन नहीं जानता? डॉली चायवाला अपनी चाय बेचने के अनोखे तरीके की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और अब वह देश विदेश में आमंत्रित किए जाते हैं। कई कार्यक्रमों में डॉली चायवाला को बुलाया जाता है। वहीं अब एक कुवैत के व्लॉगर ने खुलासा किया है कि एक इवेंट में शामिल होने के लिए डॉली चायवाला कितने पैसे लेते हैं?

इसके बाद लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फूड व्लॉगर ने पॉडकास्ट में बताया कि किसी कार्यक्रम में डॉली को बुलाना आसान नहीं है। वह काफी पैसे लेता है और ठहरने के लिए 4 से 5 स्टार होटल की डिमांड करता है। पॉडकास्ट के दौरान व्लॉगर ने डॉली चायवाला को बुक करने का अपना अनुभव साझा किया।

एक इवेंट के कितने रुपये?

फूड व्लॉगर ने बताया कि एक इवेंट के लिए मैंने डॉली चायवाला से बात करने की कोशिश की। आपको पता है कि वह कितने पैसे मांगता है, कम से कम 4 से 5 लाख रुपये। इतना ही नहीं, वह 2 लोगों का टिकट और रुकने के लिए 4-5 स्टार होटल की डिमांड करता है। इतना ही नहीं, उसने यह भी बताया कि जब उससे मैंने बात करने की कोशिश की तो फोन उसके मैनेजर ने उठाया। पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान डॉली चायवाला का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taiyab Fakhruddhn (@brewwithabdu)


इतना ही नहीं, फूड व्लॉगर ने यह भी कहा कि उसने तो मेरे अस्तित्व पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस व्लॉगर को सिर्फ व्यूज चाहिए थे, इसलिए उसने सिर्फ डॉली चायवाला का नाम लिया और इसके वीडियो पर लाखों व्यूज आ गए।

सोशल मीडिया आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि यह चाहता था कि चंद रुपयों के लालच में आकर चायवाला वहां चला जाए, जिसका वे खूब फायदा उठाएं। अब वह नहीं गया तो बुराई करने पर उतर आए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में कलाकारों की सराहना की जाती है और खाड़ी देशों में भी। अगर आप उनका सम्मान नहीं कर सकते तो आप उन्हें पाने के काबिल नहीं हैं। एक अन्य ने लिखा कि डॉली ने अपनी मेहनत से खुद का नाम बनाया है, तुम्हारे इवेंट में नहीं गया तो वह बुरा हो गया क्या?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ