Viral Video: डॉली चाय वाला अपने चाय बेचने के अंदाज को लेकर इतना फेमस हुआ कि उसकी दुकान पर बिल गेट्स चाय पीने पहुंच गए, जिससे वो पूरी दुनिया में फेमस हो गया, डॉली चाय वाले ने कई विदेशी यात्राएं भी की। इसी बीच अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भेलपूरी वाला अपनी अतरंगी तरीकों से भेल बनाने को लेकर खूब चर्चाओं में है। लोगों का कहना है कि अब जल्द ही इससे मिलने एलन मस्क आने वाले हैं।
अनोखे अंदाज से बनायी भेलपूरी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हरी टी शर्ट, ब्लू जीन्स और ब्लैक चश्मे में एक शख्स भेलपूरी बनाते दिख रहा है। हालांकि दुकान में और लोग भी काम करते दिख रहे हैं। लेकिन शख्स अनोखे अंदाज में भेलपूरी बना रहा है। शख्स ने पहले एक बड़ी साइज की बाल्टी ली और उसमें अलग- अलग तरह के सामग्रियों और मसालों को डालकर मिक्स किया। भेलपूरी वाले के इस अंदाज को वहां खड़े कुछ बच्चे भी देख रहे हैं। वीडियो बांग्लादेश का बताया जा रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वायरल वीडियो को chef pathik नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट किया कि भेलपूरी वाला डॉली के मामा के चचेरे भाई के भतीजे का बेटा है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि भेलपूरी वाले से मिलने एलन मस्क आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: नोएडा की कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर
एक अन्य ने कमेंट किया कि भाई भेलपूरी बना रहा है कि डांस कर रहा है। एक अन्य ने लिखा कि डॉली चाय वाले के बाद भाई का वीडियो वायरल हो रहा है, ये कोई छोटी बात नहीं है, क्या पता ये अब पुतिन को भेलपूरी खिलाते दिख जाए। एक अन्य ने लिखा कि हम लोग कमेंट करते ही रह जाएंगे और भाई एक दिन दुबई घूमकर आएगा। एक अन्य ने लिखा कि भाई पहले डांस कर लो उसके बाद बनाना भेलपूरी।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines