Viral News : बाढ़ से ग्रसित इलाकों में NDRF, SDRF समेत सेना द्वारा रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देश के कई जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। तमिलनाडु के सलेम जिले में भी बांध का पानी छोड़े जाने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं बांध का पानी छोड़े जाने के बाद कुत्तों का झुंड एक जगह फंस गया था, जिसके बाद अब प्रशासन उन्हें बचाने की कोशिश में लगा गया है।
मेट्टूर बांध का पानी छोड़े जाने से एक टापू जैसे क्षेत्र में कुत्तों के फंसे होने की जानकारी मिली। शुरुआत में जानकारी आई कि एक कुत्ता फंसा हुआ है लेकिन बाद पता चला कि कुत्तों की संख्या सात है और वह सभी तीन दिनों से भूखे हैं। इसके बाद शुक्रवार को अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों (फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट) की तरफ से ड्रोन के जरिए कुत्तों तक बिरयानी पहुंचाई गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण उनके लिए ड्रोन से खाना भेजा गया।
ड्रोन से कुत्तों का किया जायेगा रेक्स्यू
बताया गया कि कुत्तों कला रविवार को ड्रोन से ही रेस्क्यू किया जाएगा। शनिवार को त्यौहार होने के बाद बहुत भीड़ रहेगी, इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा। रविवार को कुत्तों को बचाने के लिए एक पिंजरे का इंतजाम किया जा रहा है, जिसको कुत्ते के साथ ड्रोन उठा पाए।
जानकारी के मुताबिक जब डैम से पानी छोड़ा गया तो उसी वक्त कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाने के की कोशिश की तो कुत्ते भागने की जगह नदी में मौजूद ऊंची जगह पर चले गए लेकिन पानी की रफ्तार तेज होने और अधिक पानी के कारण कुत्ते वहां से निकल नहीं पाए और फंस गए। आज चौथा दिन है, जब कुत्ते उस टापू जैसी जगह पर फंसे हुए हैं।
मेट्टूर फायर स्टेशन हाउस ऑफिसर केपी वेंकटेशन ने सर्वेश्वरन से संपर्क किया, जो मेट्टूर में बाढ़ के वक्त पानी में फंसे लोगों तक ड्रोन से लाइफ जैकेट पहुंचाते हैं। रविवार को सभी कुत्तों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जाएगी।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines