Viral Video: सिर पर पानी का गिलास रख उसे बैलेंस करने वाला डॉगी वायरल, लोग बोले सरकारी नौकरी पाने के लिए भी इतना ही फोकस चाहिए
Edited By Amit Kasana

सिर पर पानी का गिलास रख चलता डॉगी
Edited By Amit Kasana

सिर पर पानी का गिलास रख चलता डॉगी
Viral Video: शादियों में सिर पर पानी का गिलास रख नाचते हुए लोग आपने खूब देखे होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे डॉगी का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने सिर पर पानी के गिलास को बैलेंस बना आसानी से चल लेता है। यह गिलास गिरना तो दूर हिलता तक नहीं है। वायरल वीडियो में सिर पर गिलास रख यह डॉगी बेहद आसानी से चलता हुआ दिख रहा है।
https://twitter.com/JaikyYadav16/status/1578659593059586049?s=20&t=UVeLE0SJGnNO0dwGO-8mwA
यह Viral Video लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस पर कमेंट कर रहें हैं। वीडियो डालने वाले ने इसका कैप्शन लिखा है। अब एक सरकारी नौकरी लेने के लिए इतने फोकस और बैलेंस की ज़रूरत है। इस कैप्शन पर लोग काफी चुटकी ले रहें हैं। वीडियो में ब्राउन रंग का यह डॉगी सिर पर पानी का गिलास रख चलता दिख रहा है।
Viral Video के अभी तक 55.4k लोग देख चुके हैं। करीब 3 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यह लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अपने दोस्तों को दिखाने के लिए करीब 400 से अधिक लोग इस रिट्वीट भी कर चुके हैं। लोग कमेंट में इस डॉगी पर काफी पर प्यार लुटा रहें हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: