Viral Video: खिलौना कार टच होने पर डॉगी ने घायल होने की ऐसी एक्टिंग, लोग बोले ऑस्कर भी कम पड़ जाएगा  

डॉगी की एक्टिंग का वायरल वीडियो

डॉगी की एक्टिंग का वायरल वीडियो

Viral Video: आपने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करने वाले डॉग खूब देखें होंगे। कुछ प्रशिक्षित डॉग भी इंसानों की तरह कई आदतों को सीख जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा डॉग वायरल हो रहा है जिसकी ईमानदारी, क्यूटनेस या बहादुरी के नहीं लोग उसकी एक्टिंग के फिदा हो रहें हैं।

विज्ञापन

दरअसल, इस Viral Video में गोल्डन रिटिवर ब्रीड का क्यूट डॉगी है। डॉगी बेहद आकर्षित कपड़े पहन सामने से आता है। इधर, जिस घर में वह रहता है वहां कोई छोटा बच्चा अपनी छोटी कार से खेल रहा होता है। दिखने में काफी छोटी कंप्यूटर के माउस के साइज की कार डॉगी के एक पैर पर आकर मामूली टच होती है और रुक जाती है।

विज्ञापन

Viral Video का मजेदार हिस्सा तो अब शुरू होता है। कार बेहद धीरे से डॉगी के टच हुई थी। लेकिन डॉगी उसके लगते ही इस तरह एक्टिंग करने लगता है की उसे वह बेहद जोर की लगी है। जिस पैर में कार लगी होती है वह उसे ऊपर उठाकर लंगड़ाकर चलता है। फिर कुछ कदम चलकर फर्श पर लेट जाता है।

अब तक करीब 9.4 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 2800 से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। किसी ने डॉगी को क्यूट बताया है तो किसी का कहना है कि उसकी एक्टिंग पर ऑस्कर पुरस्कार भी छोटा पड़ जाएगा। तकरीबन 31 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 38 हजार से भी अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ