DOGE Elon Musk : एक तरफ भारत में हफ्ते में 72 घंटे काम करने पर बहस चल रही है तो वहीं दूसरी तरह X के CEO एलन मस्क का सरकारी विभाग (DOGE) भर्ती कर रहा है। टेस्ला के सीईओ विवेक रामास्वामी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने DOGE का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। अब इस विभाग में भर्ती निकाली गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी को सुनकर लोग हैरान हैं।
Department of Government Efficiency (DOGE) के सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर लिखा गया है कि हम सुपर हाई-आईक्यू छोटे-सरकारी क्रांतिकारियों की तलाश कर रहे हैं, जो प्रति सप्ताह 80 घंटे से अधिक काम करने के लिए तैयार हों।
पोस्ट में यह भी लिखा हुआ है कि हम उन हजारों अमेरिकियों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने DOGE में हमारी मदद करने में रुचि व्यक्त की है। हमें सुपर हाई-आईक्यू वाले ऐसे लोगों की जरूरत है जो अनावश्यक लागत-कटौती पर प्रति सप्ताह 80+ घंटे काम करने को तैयार हों। यदि वह आप हैं तो अपने सीवी को भेजें। टॉप 1% CV की समीक्षा खुद एलन मस्क और टेस्ला के CEO विवेक खुद करेंगे।
एलन मस्क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि “वास्तव में, यह थकाऊ काम होगा, बहुत सारे दुश्मन बनेंगे और पारिश्रमिक शून्य होगा। यह कितना बढ़िया सौदा है!” वहीं रामास्वामी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि यह उन कई सरकारी नौकरशाहों के विपरीत है जो बहुत कम या कोई काम नहीं करते, लोगों को केवल वही बताते हैं जो वे सुनना चाहते हैं, और जितना मूल्य वे बनाते हैं उससे अधिक पैसा कमाते हैं।”
यह भी पढ़ें : जब नातिन के हॉस्टल में पहुंची नानी, कमरे का नजारा खिल उठा चेहरा; दिल को छू लेगा ये वीडियो
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि DOGE की जिम्मेदारी संभालने के बदले में उन्हें और रामास्वामी को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस विभाग का गठन “अतिरिक्त विनियमन को कम करने” और “बेकार खर्चों में कटौती करने” के लिए किया गया। उन्होंने आगे कहा कि एलन मस्क और विवेक रामास्वामी के प्रयासों से अमेरिकियों का जीवन बेहतर होगा, दोनों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines