हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: Ambulance के पीछे भागते डॉग का वीडियो वायरल, 40 लाख से ज्यादा देख चुके लोग

Dog Viral Video: जानवरों की वफादारी को लेकर अक्सर कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता एक एंबुलेंस के पीछे दोड़ता दिख रहा है, इस एंबुलेंस में इस कुत्ते का मालिक है।

विज्ञापन

Dog Viral Video: कुछ दिन पहले एक फिल्म 777 Charlie रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक कुत्ते और उसके मालिक की कहानी है। इस फिल्म में एक दिल पसीज देने वाला एक सीन था। जिसमें मालिक के बीमार हो जाने पर उसको अस्पताल ले जाया जाता है। इस दौरान कुत्ता एंबुलेंस के पीछे दौड़ते हुए अस्पताल पहुंच जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक को ले जाते हुए एंबुलेंस के पीछे दौड़ता दिख रहा है।

वायरल वीडियो

जानवरों में सबसे ज्यादा वफादार कुत्तों को माना जाता है। इस वफादारी का सुबूत इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही है। इस एंबुलेंस के पीछे एक कुत्ता भी दौड़ता दिख रहा है। ये वीडियो पीछे से आ रहे किसी शख्स ने बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस का ड्राइवर इस कुत्ते को देखकर रुक जाता है। इसके बाद वो एंबुलेंस का दरवाजा खोलता है, और कुत्ता उसमें अंदर चला जाता है।

ये भी पढ़ें… महिला SDM की पिटाई का वीडियो वायरल, बुलडोजर लेकर पहुंची थीं; बाल नोचकर जमीन पर पटका

इस वीडियो को तारा बुल नाम की एक यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘एक कुत्ता उस एम्बुलेंस के पीछे भाग रहा था जो अपने मालिक को ले जा रही थी। जब EMS को इसका एहसास हुआ, तो उसे अंदर जाने दिया गया।’


जानकारी के मुताबिक, इस एंबुलेंस में इस कुत्ते का मालिक था जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस 27-सेकंड की वीडियो क्लिप पर 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘ड्राइवर सचमुच बहुत अच्छा था और मुझे घर ले गया और खाना भी खिलाया। वैसे मेरा मालिक कुछ दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाएगा।’ एक ने लिखा हम इंसान इस कुत्ते की वफादारी डिजर्व नहीं करते। एक ने लिखा ‘मनुष्य कुत्तों के लायक नहीं हैं, वे हमारे लिए बहुत प्योर और अच्छे हैं।’

ये भी पढ़ें… क्रैश हेलीकॉप्टर से जिंदा बच निकला शख्स, देखें आग के बीच कैसे मौत को दिया चकमा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें