Viral Video : कुत्ते वफादार होते हैं, उनकी वफादारी की मिसाल दी जाती है। ये कुत्ते शैतानी भी खूब करते हैं। कुछ वक्त पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक कुत्ते ने घर के किचन में जानकर गैस ऑन कर दी थी, इससे घर में आग लग गई थी , गनीमत ये थी कि उसका मालिक घर में ही था और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुत्ते खेलते-खेलते घर को आग के हवाले करते दिखाई दे रहे हैं।
मामला अमेरिका के ओक्लाहोमा का है। ओक्लाहोमा के फायर डिपार्टमेंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक घर को कुत्तों ने आग के हवाले कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घर में कई कुत्ते मौजूद हैं। सभी खेल कूद रहे हैं लेकिन एक कुत्ता अपने मुंह में अजीब चीज लेकर उसे कुतर रहा है और इसी से आग लग गई।
बैटरी से अचनाक निकली चिंगारी, वीडियो वायरल
बताया गया कि कुत्ते के मुंह में लिथियम-आयन बैटरी थी, जिसे वह चबा रहा था। बैटरी में अचनाक चिंगारी निकली, आग लगी और फिर ब्लास्ट हो गया। इससे कुत्ते बुरी तरह डर गए। जिस वक्त यह घटना हुई, तब घर में दो कुत्ते और एक बिल्ली मौजूद थे, जबकि घर का मालिक कहीं बाहर था। बताया जा रहा है कि कुत्ता इस बैटरी को काफी देर से चबा रहा था और तब तक चबाता रहा, जब तक उसमें से चिंगारी नहीं निकल गई।
चिंगारी निकलने के बाद तीनों पालतू जानवर इधर-उधर भागने लगे। कुत्ता गद्दे पर बैटरी लेकर बैठा तो गद्दे में भी आग लग गई। कुछ देर में आग तेज हो गई और पूरा गद्दा जलकर राख हो गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आग से घर को कितना नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें : 9 के बीच में छिपे हैं कितने 6? 10 सेकंड में सिर्फ जीनियस ही दे सकते हैं जवाब
ओक्लाहोमा के फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि यह वीडियो लोगों को सावधान रखने के लिए शेयर किया गया है। विभाग का कहना है कि इन बैटरियों से संबंधित आग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और हम चाहते हैं कि जनता इन बैटरियों का ठीक से रख-रखाव करें और सुरक्षित जगह पर रखें। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान सभी पालतू जानवर सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकल गए। परिवार को भी सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines