सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कुछ इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी का एक खूबसूरत पल देखने को मिलता है. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे होते हैं. तभी अचानक एक छोटा सा डॉगी चुपचाप स्टेज पर आ जाता है और दुल्हन के पास खड़ा हो जाता है. डॉगी को देखकर दूल्हा-दुल्हन दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. दुल्हन प्यार से उसे गोद में उठा लेती है, जबकि दूल्हा भी हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में उसे प्रणाम करता है.

---विज्ञापन---

स्टेज पर हुआ यह प्यारा सा पल वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत रहा है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि यह शादी का सबसे क्यूट मोमेंट है.

---विज्ञापन---

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shwetathakurofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कई यूजर्स कमेंट में दूल्हा-दुल्हन और डॉगी की इस प्यारी मुलाकात की तारीफ कर रहे हैं.