आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका प्यार पालतू जानवरों के प्रति काफी ज्यादा बढ़ गया है. कभी लोग इनके लिए आंदोलन करते नजर आते हैं तो कभी खुद आगे बढ़कर उनकी मदद करते दिखाई देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि कर्नाटक के बेंगलुरु का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक फैमिली ने अपनी प्रेग्नेंट डॉगी का शानदार तरीके से बेबी शॉवर किया है, जिसमें उनका प्यार अपने डॉगी के प्रति काफी ज्यादा झलक रहा है. आपको बता दें, इस वीडियो को देख यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं साथ ही लाखों लोगों का दिल भी पिघला दिया है.
पूरे वेन्यू को गेंदे के फूल और केले के पत्तों से किया डेकोरेट
प्रेग्नेंट डॉगी के इस वीडियो में पूरे वेन्यू को ताजे फूलों से काफी सुंदर तरह से सजाया गया है. जिसमें गेंदे के फूल से लेकर केले के पत्तों तक का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही उसके आस-पास भी फूल बिछाकर रखे गए हैं, ताकि उसे काफी अच्छा महसूस हो सके. हर चीज इस तरह तैयार की गई है कि डॉगी को कोई असुविधा न हो और वह पूरे समारोह का हिस्सा बने.
पूरी रस्मों के साथ बेबी शॉवर
जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेग्नेंट डॉगी के चेहरे पर लोग हल्के हाथों से हल्दी लगाते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी ओर डॉगी की नजर और आरती तक उतारी जा रही है, ताकि उसकी और आने वाले बच्चों की रक्षा हो सके. इतना ही नहीं, बल्कि उसे सफेद रंग की नई ड्रेस भी पहनाई जा रही है. इसके साथ ही डॉगी को गहनों और गजरों के सहारे बेहद सुंदर तरह से सजाया गया है. जिसमें उसे गले में हार, हाथ में कड़े और मांग टीका तक पहनाया गया है. साथ ही लास्ट में गजरे से लुक को कम्प्लीट किया गया है. बेंगलुरु की इस प्रेग्नेंट डॉगी का एकदम वैसे ही बेबी शॉवर किया गया जैसे कि आम बेबी शॉवर होते हैं.
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
वीडियो को देख लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं. एक व्यक्ति ने लिखा, “दिल छू लेने वाला वीडियो.” दूसरे व्यक्ति ने लिखा, “मिल गई डोगेश भाई की बीवी.” वहीं तीसरे ने लिखा, “कितनी प्यारी मुस्कान है इसकी.” लोगों ने इस प्यार भरे फंक्शन को बेहद खास बताया और खूब प्यार दिया.
पहले भी वायरल हुआ था ‘डॉग कपल’ का बेबी शॉवर वीडियो
आपको बता दें कि इस तरह का एक और वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है जिसमें डॉग कपल का एकदम भारतीय स्टाइल में बेबी शॉवर हुआ था. इसके साथ ही वीडियो में गोल्डन रिट्रीवर डॉग को सुंदर से फूल की माला पहनाई गई थी और बोर्ड पर लिखा था “हमें गुड न्यूज मिली है.”
यह भी पढ़ें- वोटिंग के समय Index Finger पर ही क्यों लगाई जाती है इलेक्शन इंक, अगर मतदाता के दोनों हाथ ही न हो तब क्या होता है?
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines