कुत्तों को वफादार जानवर कहा जाता है। घर की सुरक्षा और दुलार की वजह से कई लोग कुत्ते को पालते हैं। हालांकि कई बार ये पालतू कुत्ते भी खतरनाक साबित हो चुके हैं। कुछ कुत्ते इतने खूंखार हो जाते हैं जो अपने ही मालिक पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सड़क के किनारे बैठा हुआ है। उसके पास एक महिला और बच्चा आते हैं , महिला कुत्ते के पास बैठकर उसे दुलार करने लगी। बच्चा भी वहीं बैठ गया और कुत्ते को प्यार करने लगा। शायद दोनों कुत्ते को कुछ खिलाने की भी कोशिश कर रहे थे।
अचानक कुत्ता आक्रामक हो गया और महिला के चेहरे पर हमला कर दिया। महिला के चेहरे को कुत्ते ने काट लिया। पास में मौजूद लोग मदद के लिए वहां पहुंचे और कुत्ते के चंगुल से महिला को छुड़ाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते महिला को छोड़ तो दिया लेकिन तब तक वह जख्मी कर चुका था। महिला के चेहरे से खून निकलने लगा। वीडियो में बच्चा किसी को फोन करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो शेयर कर बताया गया है, “मुझे कुत्तों से प्यार है। यह संदेश केवल सड़क के कुत्तों के लिए नहीं बल्कि सभी प्रकार की नस्लों के लिए है। पहले किसी भी पालतू जानवर से संपर्क करने का अच्छा तरीका सीखें। कृपया सावधान रहें और उनसे नफरत न करें। उनकी स्थिति को समझने का प्रयास करें. छूने से पहले हमेशा उनका विश्वास जीतें।”
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि कुत्ते को महिला पर विश्वास नहीं था, वह उसे पहचानता नहीं था। अधिक नजदीक देखकर वह भड़क गया और अटैक कर दिया। एक ने लिखा कि हमें जानवरों के व्यवहार को अच्छे से समझने की कोशिश करने के बाद ही उनके पास जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कुत्ते दिखने पर प्यारे होते हैं तो प्यार करने का मन हो जाता है लेकिन बिना उनका विश्वास जीते उन्हें गले लगाने की कोशिश ना करें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines