Diwali Celebration in White house : अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई गई। राष्ट्रपति जो बिडेन भी इसमें शामिल हुए। भारतीय अमेरिकी राजनेता और कर्मचारियों को इसमें आमंत्रित किया गया था। इस दीपावली उत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें व्हाइट हाउस के सैन्य बैंड द्वारा भगवान विष्णु की आरती ‘ओम जय जगदीश हरे’ बजाया जा रहा है।
वायरल वीडियो में बैंड के सदस्यों को पियानो, सितार, वायलिन और ड्रम पर ‘ओम जय जगदीश हरे’ बजाते हुए दिखाया गया है। वहां मौजूद भारतीय और अमेरिकी सदस्य इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं और इसे ध्यान सुन रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक आवास को किस भव्यता से सजाया गया है।
आईएमएफ की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया और लिखा कि दिवाली पर व्हाइट हाउस मिलिट्री बैंड द्वारा ओम जय जगदीश हरे गाना सुनना अद्भुत था। दिवाली की शुभकामनाएं। शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वहीं राष्ट्रपति जो ने त्योहार में शामिल मेहमानों को संबोधित करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति के तौर पर मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली रिसेप्शन की मेजबानी करने का सम्मान मिला है। मेरे लिए, इसका बहुत महत्व है। व्हाइट हाउस में दिवाली मनाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : ‘आंसू आ गए’ दिवाली पर मम्मी को गिफ्ट किया iPhone 15, मां का रिएक्शन हो गया वायरल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाकई बड़ी ही भव्यता से व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई गई है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये दिवाली अमेरिका में नहीं बल्कि भारत के किसी कोने में भव्यता से मनाई जा रही है। एक ने लिखा कि अगर यह व्हाइट हाउस में अब तक मनाई गई सबसे बड़ी दिवाली है तो क्या ये बिना किसी सोच और दूरगामी परिणाम के किया गया है?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines