Divorced Woman Molested By Online Friend: ऑनलाइन अगर आपके पास भी किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है या अनजान व्यक्ति कोई मैसेज करता है तो पहले उसका बैकग्राउंड जरूर चेक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि सिर्फ चैट करने से आपको लेने-के-देने पड़ जाएं।इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट जैसे कई ऐप हैं जहां पर अनजान लोगों से बात की जा सकती है। इस बीच एक महिला को इंस्टाग्राम पर किसी से बात करना भारी पड़ गया। अनजान व्यक्ति ने पहले तो उसे बुलाया और बाद में झांसे से उसकी आबरू लूट ली।
आरोपी की तलाश में पुलिस
आपको बता दें कि यह मामला इंदौर से सामने आया है जहां एमआईजी पुलिस एक तलाकशुदा महिला से रेप के मामले में एक आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हुई और देखते-ही-देखते यह दोस्ती में बदल गई। आरोपी युवक लड़की को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जब डेढ़ महीने में बाद पीड़िता को गर्भवती होने का पता चला तो उसने आरोपी को शादी करने कि लिए कहा लेकिन युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी।
5 साल पहले हुआ था पीड़िता का तलाक
एमआईजी पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अभिषेक रैकवार है और वह खजराना का रहने वाला है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उसकी शादी राजस्थान में हुई थी लेकिन पति से विवाद होने कि बाद 2019 में वह इंदौर आ गई थी। लगभग 5 साल पहले उसका तलाक हो चुका है जिसके बाद वह अपने आप को दुख से बाहर निकालने कि लिए इंस्टाग्राम यूज करने लगी। इधर उसकी दोस्ती अभिषेक से हुई। दोनों में बातें होनी शुरू हो गई और इस बीच युवक ने उसे मिलने कि लिए बुलाया।
शादी के लिए बोला तो की मारपीट
आरोपी (अभिषेक) ने युवती को इमोशनल ब्लैकमेल करके शादी का झांसा दिया और उससे संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह उसके साथ अपनी पत्नी जैसा व्यवहार करने लगा। इसके बाद जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने मारपीट कर शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अबॉर्शन करवाने को भी कहा। एमआईजी पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अलग-अलग धाराओं में मामला कर दिया गया है और आरोपी की तलाश में लग गई है।
यह भी पढ़ें: दुल्हन के दानों को देख रो पड़ी मेकअप आर्टिस्ट, सुनाई दुखभरी कहानी
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
21 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines