हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: महिला ने अनोखे ढंग से सेलिब्रेट किया Divorce, दी पार्टी, काटा केट, फाड़ा शादी का जोड़ा

Divorce Party Celebration: शादी होने की खुशी तो सभी ने लड़कियों के चेहरे पर देखी है, लेकिन क्या कभी तलाक का सेलिब्रेशन करते हुए देखा है, नहीं तो अब देख लो जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Divorce party celebration

Divorce Party Celebration: एक तरफ शादियों का सीजन चल रहा है, हर तरफ से शहनाइयों की धुन सुनाई दे रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने तलाक को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। महिला तलाक के बाद केक काटती हुई नजर आ रही है और अपनी शादी की फोटो फाड़ रही है। इस वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

केक पर लिखा हैप्पी डिवोर्स

एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वो महिला अपने तलाक को सेलिब्रेट कर रही है जिसने केक भी काटा। केट पर लिखा हैप्पी तलाक। पति से अलग होने के बाद महिला के चेहरे पर जो खुशी नजर आ रही है वो तो शादी के समय भी नहीं आई होगी।

यह भी पढ़ें:आखिरकार जिंदगी की जंग हारे Zakir Hussain, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

फोटो फाड़ी घूंघट काटा

महिला के तलाक के सेलिब्रेशन को वो सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला ने पहले हैप्पी तलाक वाला केक काटा, फिर कैंची से घूंघट काटा और फिर शादी की फोटो फाड़ दी। ये सब करते हुए वो काफी खुश दिखाई दे रही हैं। महिला ने जो कपड़ा काटा है वो उनकी शादी का जोड़ा है। महिला ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता कुछ खास नहीं चला और साल 2024 में उनका तलाक हो गया। 4 साल के अंदर ही दोनों की राहें अलग हो गईं। पार्टी सेलिब्रेशन में महिला की खुशी देख

लोग कर रहे अटपटे-चटपटे कमेंट

वायरल वीडियो पर यूजर बड़े ही अटपटे और चटपटे से कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की है तो कुछ ने आलोचना भी की है। हमारा देश इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और बदलाव इतने बेतहाशा हो रहे हैं, हमने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। दूसरे ने लिखा- एलिनिमीनी कैंसल हो जाएगी तो वो रोते हुए वीडियो बनाएगी। तीसरे ने लिखा- ये वही लोग हैं जो वीडियो शूट करते हैं.. मैंने अपनी दादी के अंतिम संस्कार पर अपना मेकअप कैसे किया। चौथे ने लिखा- हमारा देश तरक्की कर रहा है। एक ने लिखा- अगर आपने सच में उस रिश्ते से दर्द सहा है, आप इस तरह अपना आनंद नहीं दिखा सकते, आपको पार्टी नहीं बल्कि राहत महसूस करनी चाहिए। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।

यह भी पढ़ें: उस्ताद Zakir Hussain के निधन पर अखिलेश यादव समेत इन हस्तियों ने जताया शोक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें