Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के बारे में तो सुना होगा, जिसमें आपके पास एक वीडियो या ऑडियो कॉल आएगा। इसमें सामने वाला शख्स आपके किसी परिवार के सदस्य के गिरफ्तार होने या उसका एक्सीडेंट होने की खबर देता है। यहीं से इन ठगों का काम शुरू होता है। इसी तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस वाले की प्रोफाइल से परिवार को कॉल आया है। इस परिवार ने भी स्कैमर की चाल पहचानकर उसको ही उल्लू बना दिया।
पाकिस्तान नंबर से आया कॉल
विदेशी नंबर से कोई कॉल आए तो वह एक स्कैम हो सकता है, इस बात को लेकर अक्सर सावधान किया जाता है। लेकिन फिर भी स्कैमर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला इंटाग्राम पर शिव अरोड़ा नाम के एक यूजर ने शेयर किया। जिसमें लिखा कि व्हाट्सएप पर उनके पास एक पाकिस्तानी नंबर से कॉल आई। जिस पर एक पुलिस अधिकारी की डिस्प्ले पिक्चर लगी थी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको छोड़ने के लिए पैसे की मांग की गई।
ये भी पढ़ें: ‘महाकुंभ में लगी आग’ बताकर शेयर किया वीडियो, दर्ज हो गई FIR
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कैमर पूछता है कि आपके बेटे का क्या नाम है, मैं आपकी उससे बात करा देता हूं? इसपर शिव अरोड़ा चालाकी दिखाते हुए अपना ही नाम उसको बता देते हैं। स्कैमर शिव से जिद करता है कि लड़के की मां से बात कराओ। इसपर वह एक महिला को यह कहते हुए फोन पकड़ाते हैं कि पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटा बनकर रोने लगा स्कैमर
स्कैमर ने जैसे ही महिला की आवाज सुनी उसने कहा कि आपका बेटा आपसे बात करना चाह रहा है। इसके बाद एक दूसरा शख्स मम्मा-मम्मा कहते हुए रोने लगता है। इतना सुनते ही परिवार वाले सब हंसने लगते हैं। स्कैमर जान जाता है कि उसकी चाल को परिवार ने पहचान लिया है, जिसके बाद वह फोन काट देता है। इस तरह के कॉल के लिए लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है, ताकि वह इन स्कैम्स से बच सकें।
ये भी पढ़ें: साध्वी या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर? महाकुंभ में 30 साल की हर्षा रिछारिया ने बटोरीं सुर्खियां, तस्वीरें हो रहीं वायरल
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
14 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines