Ambani Family studies: दुनिया के अमीरों के बीच गिने जाने वाले मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हजारों करोड़ की संपत्ति वाले अंबानी परिवार में कौन सबसे कम और कौन सबसे अधिक पढ़ा लिखा है।
सबसे कम पढ़े लिखे थे धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबैन
अंबानी ग्रुप की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी पूरे घर में सबसे कम पढ़े लिखे थे। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से हाईस्कूल के बाद वो 16 साल की उम्र में ही पैसे कमाने के लिए यमन चले गए थे। वही कोकिलाबेन भी महज 10 वीं तक ही पढ़ी हुई हैं।
अनिल और मुकेश अंबानी घर में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे
धीरूभाई अंबानी खुद कम पढ़े-लिखे थे इसलिए उन्होंने अपने दोनों बेटों को अच्छी परवरिश दी। अनिल अंबानी घर में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने अंबानी हिल गार्डन स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने किशनचंद चेलाराम कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। ग्रैजुएशन करने के बाद 1983 में अनिल ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से एमबीए किया।
मुकेश अंबानी मे Institute of Chemical Technology Mumbai से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन केमिकल इंजीनियरिंग किया है। इसके बाद वो MBA करने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी गए थे, लेकिन फिर 1980 में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्री ज्वाइन करवाने के लिए वापस आना पड़ा।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का रूट और स्पीड कितनी होगी? कहां होगी डिजाइन
नीता के पास पढ़ाई के साथ डांस की डिग्री
नीता अंबानी ने भी मुकेश की तरह अपनी शुरुआती शिक्षा रोज मैनर गार्डन से की। इसके बाद उन्होंने नारसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से नीता अंबानी ने ग्रैजुएशन किया है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ डांस का भी बहुत शौक था। नीता के तीनों बच्चों ने भी ग्रैजुएशन और डिप्लोमा की डिग्री ली है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines