हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने फिर कर दिया कांड! शादी में लहरा चुका है तमंचा

Dhirendra Shastri Brother : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत दस लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले हथियार लहराने और शादी में हंगामा करने को लेकर शालिग्राम विवादों में आए थे। जानें क्या है पूरा मामला!

विज्ञापन

Dhirendra Shastri Brother :  कम उम्र में ही सम्मान और प्रसिद्धि हासिल करने वाले आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री को आज कौन नहीं जानता। बड़ी संख्या में उनके भक्त हैं, जो उनके बताए रास्ते पर चलते हैं। हालांकि धीरेन्द्र शास्त्री के भाई अक्सर विवादों में रहते हैं। अब एक बार फिर धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग चर्चाओं में हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर केस दर्ज

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की है। इसके बाद टोलकर्मियों की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई, जिसके बाद FIR दर्ज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शालिग्राम समेत कुल दस लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

टोलकर्मियों से मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जब टोलकर्मियों ने टोल के लिए शालिग्राम की गाड़ी रोकी तो वह भड़क गए और बहस करने लगे। इसके बाद शालिग्राम ने कुछ लोगों के साथ टोलकर्मियों पर हमला किया और फिर वहां से भाग गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : भामा और कामची की दोस्ती की क्यों हो रही है चर्चा? IAS ने शेयर की मजेदार कहानी

बताया गया कि पुलिस ने गुलगंज थाने में आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) तहत केस दर्ज किया है। इसमें शालिग्राम समेत दस लोगों का नाम शामिल है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है शालिग्राम का नाम इस तरह के विवाद में सामने आया हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद! महिला पर्यटक को Kiss करने की कोशिश करने लगा शख्स, वीडियो वायरल

इससे पहले साल 2023 में शालिग्राम का एक शादी में घुसकर हंगामा करने और हथियार लहराने का वीडियो सामने आया था। महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप शालिग्राम पर लगा था। इस मामले में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि अब एक बार फिर शालिग्राम पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola