Dhanteras पर सोना-चांदी खरीदना शुभ क्यों? जानें खरीदारी के लिए सिटी वाइज शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Auspicious Timing: धनतेरस में सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इन्हें खरीदने का एक शुभ मुहूर्त होता है। आइए जानते हैं कि आज त्योहार पर शुभ मुहूर्त क्या हैं और किस शहर में कितने बजे लोग खरीदारी कर सकते हैं?

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024

विज्ञापन

Auspicious Timing For Shopping on Dhanteras: आज धनतेरस का त्योहार है। आज के दिन चांदी और सोने के गहने, बर्तन, झाड़ू, हल्दी, धनिया आदि खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन यह चीजें खरीदने से घर में मां लक्ष्मी निवास करती हैं। समृद्धि, खुशहाली आती है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, जो कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की 13वीं तिथि को मनाया जाता है। यह खास तौर पर हिंदू त्योहार है। यह त्योहार 5 दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, धनतेरस का दिन व्यापार या कोई शुभ कार्य करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए इस खास दिन को धनतेरस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है और बलि दी जाती है। आइए जानते हैं कि आज धनतेरस पर खरीदारी के क्या शुभ मुहूर्त हैं और किस शहर में कितने बजे खरीदारी करने मुहूर्त शुभ है?

विज्ञापन

शुभ मुहूर्त

  • पूजा मुहूर्त – शाम 7:00 बजे से 8:49 बजे तक
  • प्रदोष काल – शाम 6:12 बजे से रात 8:53 बजे तक
  • वृषभ काल- शाम 7:00 बजे से 8:49 बजे तक
  • त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 29 अक्टूबर को प्रातः 1:01 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समापन – 30 अक्टूबर को प्रातः 3:45 बजे

किस शहर में कितने बजे करें खरीदारी

  • नई दिल्ली शाम 6:31 से 8:13 बजे तक
  • गुरुग्राम शाम 6:32 से 8:14 बजे तक
  • नोएडा शाम 6:31 से 8:12 बजे तक
  • चंडीगढ़ 6:29 बजे से 8:13 बजे तक
  • मुंबई शाम 7:04 से 8:37 बजे तक
  • पुणे 7:01 बजे से 8:33 बजे तक
  • चेन्नई शाम 6:44 से 8:11 बजे तक
  • जयपुर शाम 6:40 से 8:20 तक
  • कोलकाता 5:57 बजे से 7:33 बजे तक
  • बेंगलुरू 6:55 बजे से 8:22 बजे तक
  • अहमदाबाद शाम 6:59 से 8:35 तक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ