हावड़ा से गया की ओर चलने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. धनबाद डीआरएम (DRM) कार्यालय के ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) उपेंद्र यादव और उनकी पत्नी का वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में बना एक रोमांटिक रील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी भोजपुरी गाने “हम हईं बाती तो बलम जी तू त दियवा बाड़ा…” पर अलग-अलग अंदाज में डांस और रील शूट करती दिखाई दे रही हैं, जबकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
एक्स पर शेयर किया वीडियो
यूजर प्रेम भारद्वाज ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया और लिखा कि आजकल सरकारी नौकरी करने वालों की बीवियों को Reel बनाने का ऐसा कीड़ा काटा है कि वो आगे पीछे कुछ नहीं सोच रही हैं, इन मोहतरमा का नाम सरिता यादव है , ये ट्रेन के इंजन में पूरे परिवार के साथ Reel बना रही हैं,
@IRCTCofficial, @RailMinIndia इस वायरल विडियो की जांच कर ऐसे कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करें, ये लोग सैंकड़ों यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. देखने से ट्रेन कोई वंदे भारत लग रही है , महिला सहित कई और लोग भी इंजन में मौजूद हैं!
सोशल मीडिया पर उठा मुद्दा, जांच शुरू
यह मामला तब तूल पकड़ा जब एक्स पर यूजर प्रेम भारद्वाज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रेल मंत्रालय और वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया. यूजर ने सवाल उठाया कि जब ट्रेन में सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में होती है, तब चालक केबिन जैसी संवेदनशील जगह पर अनधिकृत लोगों का प्रवेश और रील बनाना कैसे संभव हुआ?
वीडियो वायरल होने और जन-आक्रोश बढ़ने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया है. धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. दोषी पाए जाने पर संबंधित रेलकर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.
भारत में 3,215 रेलवे स्टेशन पर CCTV कैमरे लगाने का ऐलान, 13409 कोच की सिक्योरिटी भी होगी टाइट
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
1 hr ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines