Deoria News :उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो महिलाओं की शादी का मामला चर्चाओं में है। दोनों महिला का कहना है कि दोनों अपने तंग आ चुकी थीं और अलग रह रही थीं। दोनों को आपस में प्यार हो गया और अब दोनों ने शादी कर ली है। मंदिर में जाकर दोनों ने शादी की है और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली है दोनों का कहना है कि पति शराब पीते थे, इसलिए हम उनसे अलग रहते हैं और फिर दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। एक महिला ने दूसरे की मांग में सिंदूर भर के एक दूसरे को गले में माला पहनाकर शादी की और एक दूसरे का जीवन साथी मानकर आगे का जीवन निर्वाह करने करने का फैसला किया है।
दोनों में से एक महिला ने बताया कि वह कई दिनों से इधर-उधर भटक रहे थे। मंदिर में जाकर दोनों ने शादी की है। दोनों ने बताया कि दोनों शादी के बाद गोरखपुर में एक किराए के मकान में रहेंगी। दोनों मेहमत मजदूरी कर अपना घर चलाएंगे।
इंस्टाग्राम पर दोनों की जान-पहचान हुई और फिर प्रेम हो गया। रांची की रहने वाली गुंजा नामक युवती की शादी रुद्रपुर के नाथबाबा में हुई थी। पति शराब पीकर मारपीट करने लगा तो आठ साल पहले गुंजा छोड़कर गोरखपुर में कमरा लेकर रहने लगी। करीब पांच वर्ष पहले उसका सोशल मीडिया के जरिए गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र निवासी कविता नाम की महिला से संपर्क हुआ। वह भी शादीशुदा थी और अपने पति की शराब पीने की आदत से तंग थी।
यह भी पढ़ें : मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती
इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों को इश्क हो गया। दोनों ने समाज की परवाह ना करते हुए शादी करने का फैसला किया। मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली और गोरखपुर में रहकर आगे का जीवन व्यतीत करने का प्लान कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
17 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
20 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines