लेडीज सीट पर चिपककर बैठे कपल तो बस कंडक्टर हो गया 'फायर', लगा दी क्लास
Couple Romance in Bus Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस में बैठे एक कपल को कंडक्टर सीट बदलने के लिए कहा रहा है।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Couple Romance in Bus Viral Video : सार्वजानिक जगहों पर लोगों से एक मर्यादा में रहने की उम्मीद की जाती है। कई बार कुछ कपल या युवा जोड़ी मर्यादाओं को भूल कर पब्लिक प्लेस पर ही अतरंग होने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस में बैठे कपल जब मर्यादाओं को पार करने लगे तो कंडक्टर से उन्हें टोक दिया और सीट से भी उठा दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में अधिकतर सीटें खाली हैं। बीच में एक कपल बैठा हुआ है। कपल चिपककर बैठा हुआ और मोबाइल में कुछ वीडियो देख रहा है। कुछ देर तक नोटिस करने के बाद कडंक्टर ने उन्हें टोकना ही उचित समझा। कंडक्टर ने कपल को आवाज दी।
वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कंडक्टर ने कपल को आवाज दी और लड़के को यह कहते हुए सीट से उठने के लिए कहा कि वह लेडीज सीट है। वहां वह नहीं बैठ सकता। इसके बाद लड़का और लड़की दोनों खड़े हुए और दूसरी सीट पर जाकर बैठ गए। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
लेडीज सीट पर बैठकर शख्स यात्रा कर रहा था .
कंडक्टर को संदेह हुआ, उसने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दूसरी सीट पर भेज दिया .
क्या इसने सही किया? pic.twitter.com/iqIwfsUo9J
— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) May 15, 2024
इस कपल का वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि आजकल के युवा सार्वजिनक जगहों पर मर्यादा में नहीं रह रहे हैं। एक ने लिखा कि अगर कोई अपनी मर्यादा भूल रहा है तो उसे याद दिलाना जरूरी है। इस कंडक्टर ने एकदम ठीक किया। एक अन्य ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन इस तरह वीडियो नहीं रिकॉर्ड करना चाहिए था।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह के वीडियो सामने आए हों। इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ जब बस की पिछली सीट पर बैठकर एक कपल ने अश्लीलता की हदें पार कर दीं थीं। बताया गया था कि वह वीडियो ओडिशा के किसी शहर का था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: