हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Women Scooty Viral Video: गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करना पड़ा भारी, महिला का हाल हुआ बेहाल

विज्ञापन

Delhi Women Scooty Viral Video: बार-बार लोगों को आगाह किया जाता है कि गाड़ी चलाते वक्त जरूरी नियमों का पालन करें। चालान की रकम भी बढ़ा दी गई, ताकि लोग कम से कम भारी जुर्माने के डर से कानून का पालन करें लेकिन कुछ लोग मानने को ही तैयार नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली पुलिस की तरफ से शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला स्कूटी चलाते वक्त मोबाइल पर बात कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर कर लोगों को आगाह किया है कि गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात ना करें, वरना इसी तरह हालत खराब हो सकती है। वीडियो में महिला स्कूटी चलाते वक्त फोन पर बात कर रही थी। वीडियो की शुरुआत में वह फोन पर बात करते हुए स्कूटी रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन इस दौरान वह स्कूटी से कंट्रोल खो बैठी।

एक हाथ से एक्सीलेटर और दूसरे हाथ से मोबाइल फोन पकड़ी महिला स्कूटी से कंट्रोल खो बैठी, जब तक वह संभलने की कोशिश करती, गाड़ी तेजी से ट्रक की तरफ बढ़ने लगी। हालांकि टकराने से पहले ही स्कूटी रुक गई लेकिन महिला का नियंत्रण स्कूटी पर अभी भी नहीं था। एक बार फिर स्कूटी तेजी से डिवाइडर की तरफ बड़ी और टकरा गई। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद हंसी रोकना मुश्किल है लेकिन एक कड़ा संदेश भी है।

विज्ञापन

महिला को किसी तरह की चोट तो नहीं लगी लेकिन दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर कर लोगों को आगाह किया है। पुलिस ने कहा है, ‘फोन भटकाता है आपका ध्यान, एक बार में किया करो एक काम, अगर प्यारी है अपनी जान” यह वीडियो दिल्ली पुलिस ने X पर शेयर किया है जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  हे भगवान! कुत्ते ने खा लिया तीन लाख रुपये का बंडल, पॉटी से बीनकर निकाला

विज्ञापन

एक ने लिखा कि माना की महिला या इस लड़की की गलती है लेकिन इस तरह उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, उनका मनोबल गिरता है। एक ने लिखा कि हमें हमेशा सावधानी रखनी चाहिए, ऐसे ही बड़ी दुर्घटना हो जाती है। एक ने लिखा कि दिल्ली पुलिस मजाक बना रही है, क्या यह कर सकती है? इसके लिए पूरी दिल्ली पुलिस को दंड मिलना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola