Delhi Police Constable : दिल्ली पुलिस के एक बहादुर कांस्टेबल की खूब चर्चा हो रही है। कांस्टेबल यशपाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी हीरो की तरह अपराधी का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपराधी ऑटो रिक्शा लेकर भाग रहे हैं और बाइक से कांस्टेबल यशपाल उन्हें खदेड़ रहे हैं।
घटना 15 अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा इलाके की है। यहां मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश का दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए कई किलोमीटर तक पीछा किया। पतली गलियों से अपराधी भाग रहा था लेकिन कांस्टेबल ने बिना जान की परवाह किए उनका पीछा किया। सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाश तेज रफ्तार से ऑटो लेकर भाग रहे हैं।
भागने के दौरान बदमाश खतरनाक तरीके से ऑटोरिक्शा चला रहे थे। करीब 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाश कांस्टेबल के हत्थे चढ़ ही गए। बदमाश महिला का फोन छीनकर भाग रहे थे। कुछ ही दूरी पर कांस्टेबल यशपाल खड़े थे। महिला ने उनसे शिकायत की तो वह तुरंत बाइक लेकर बदमाशों का पीछा करने निकल पड़े और पकड़कर ही दम लिया।
जब बदमाशों को लगा कि पुलिस उनके पीछे है तो खतरनाक तरीके से ऑटो लेकर भागने लगे। कई बार तो एक्सीडेंट होते-होते बचा। करीब 4 किलोमीटर पीछा करने के बाद यशपाल ने ऑटो को पकड़ लिया, जिसे राजू नाम का शख्श चला रहा था। राजू से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर 2 और बदमाश सूरज सुर और मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये गैंग स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
यह भी पढ़ें : बहराइच हिंसा के आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, बहन का बयान वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कांस्टेबल यशपाल की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपराधियों के पीछे पड़े कांस्टेबल को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines