आपने नुसरत फतेह अली खान का गाना ‘तुम्हें दिललगी भूल जानी पड़ेगी’ तो जरूर सुना होगा। इस गाने को लोग आज भी उतना ही पसंद कर रहे हैं जितना पहले करते थे। वैसे तो इस गाने को कई लोगों ने अपनी आवाज में गाया है और मशहूर हो गए हैं, लेकिन अब इसका एक ऐसा वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने दिल्ली के ‘माहौल’ की पोल खोल दी है। इस गाने में आपको किसी के प्यार की कहानी नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की कहानी सुनने को मिलेगी। दोनों लड़कों ने मिलकर इस गाने को इतनी खूबसूरती से बनाया है कि यह कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नेताओं की खूब की खिंचाई
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग गिटार और हारमोनियम लेकर छत पर बैठे हैं और फिर गाना शुरू कर देते हैं। उनके गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, ‘तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ी, दिल्ली एनसीआर आ के तो देखो’। गाने में उन्होंने अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों का भी जिक्र किया है। इतना ही नहीं उन्होंने गाने के जरिए वोट मांगने आए नेताओं की खिंचाई भी की है। दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा पर बना ये गाना जबरदस्त क्रिएटिविटी की मिसाल है।
दिल्ली-NCR में बनाया गया गैस चैंबर
दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर दी है और दिवाली पर लोगों द्वारा पटाखे फोड़े जाने के बाद पूरा इलाका गैस चैंबर बन गया है। दिवाली के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर चली गई है। जहां यहां AQI 435 के पार पहुंच गया है, वहीं नोएडा में AQI 418 और गुरुग्राम में 390 के पार पहुंच गया है। इस जहरीली हवा के कारण न सिर्फ आंखों में जलन की समस्या हो रही है, बल्कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर के लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर, AQI 400 के पार
जानकारी के मुताबिक, हारमोनियम गायक का नाम निर्भय गर्ग है, जबकि गिटार वादक का नाम वासुदेवम है। उनका ये गाना इंस्टाग्राम पर काफी चर्चा में है। वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘आखिरकार किसी ने सामाजिक जागरूकता के लिए कदम उठाया है’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘इन दोनों लड़कियों का टैलेंट और सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है’।
यह भी पढ़ें: सावधान! कहीं फर्जी डॉक्टर तो नहीं कर रहे आपका ऑपरेशन? दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
9 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
17 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
18 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines