Delhi-NCR Earthquake: आज तड़के सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर ने भूकंप के झटके महसूस किए। इन झटकों के साथ ही लोगों की नींद उड़ गई और सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बौछार देखने को मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने जानकारी दी कि इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि ये झटके केवल कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन इससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में भी भूकंप के असर देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
भूकंप के झटकों से दिल्ली-एनसीआर की सुबह एक डरावने अनुभव के साथ हुई, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बहुत से मजाकिया मीम्स की भरमार देखने को मिली। लोगों ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते नजर आए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे डरावना बताया, वहीं कुछ ने मजेदार मीम्स और वीडियो शेयर किए।
इसके साथ ही कई यूजर्स ने एक-दूसरे को सुरक्षित रहने की सलाह दी, जबकि कुछ ने भूकंप के साथ सोमवार की शुरुआत को एक अनचाही अलार्म क्लॉक बताया। यहां हम आपके लिए कुछ मीम्स शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – FBI Warns Gmail Users: Gmail यूजर्स भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अकाउंट होगा हैक
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines