Delhi NCR Earthquake Memes: भूकंप के बाद इंटरनेट पर वायरल हुए ये मीम्स

Delhi NCR earthquake: 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि सोशल मीडिया इससे जुड़े पर मजेदार मीम्स और रिएक्शन की बौछार हो गई।

Delhi NCR Earthquake

Delhi-NCR Earthquake: आज तड़के सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर ने भूकंप के झटके महसूस किए। इन झटकों के साथ ही लोगों की नींद उड़ गई और सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बौछार देखने को मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने जानकारी दी कि इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि ये झटके केवल कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन इससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में भी भूकंप के असर देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

भूकंप के झटकों से दिल्ली-एनसीआर की सुबह एक डरावने अनुभव के साथ हुई, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बहुत से मजाकिया मीम्स की भरमार देखने को मिली। लोगों ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते नजर आए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे डरावना बताया, वहीं कुछ ने मजेदार मीम्स और वीडियो शेयर किए।

इसके साथ ही कई यूजर्स ने एक-दूसरे को सुरक्षित रहने की सलाह दी, जबकि कुछ ने भूकंप के साथ सोमवार की शुरुआत को एक अनचाही अलार्म क्लॉक बताया। यहां हम आपके लिए कुछ मीम्स शेयर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ