Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अक्सर रील बनाने को लेकर विवाद होते रहते हैं। कभी कोई अश्लील रील बनाता है तो कोई अश्लील डांस करता है। अब नवरात्रि के समय मेट्रो में भजन कीर्तन करते एक ग्रुप का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लिखा जा रहा है कि फूहड़ रील वालों ने मेट्रो को दूषित कर दिया था और इन्होंने मेट्रो का शुद्धिकरण कर दिया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मेट्रो में दो लड़के गाना गा रहे हैं, इसमें से एक गिटार बजा रहा है। यात्री मिलकर माता का भजन गा रहे हैं। दोनों लड़के मेट्रो के दो कोच के बीच में खड़े हैं और जब ‘जय माता जी कहते जाओ, आने जाने वालों को’ भजन गाना शुरू किया तो यात्री भी इसे गाने लगे।
दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल
कुछ ही देर बाद लगभग सभी यात्री इस भजन को गाने लगे और किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेट्रो का भी शुद्धिकरण हो गया है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सच में, इनका योगदान मेट्रो को शुद्ध और सुरक्षित बनाना है। जय माता शेरावाली। एक ने लिखा कि बहुत ही अच्छी पहल है इसी बहाने सनातन का प्रचार प्रसार हो रहा है। एक ने लिखा कि इस तरह की पहल सचमुच सराहनीय है। हमें अपनी संस्कृति और परिवेश की रक्षा करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि संस्कार कभी छुप नहीं सकते, इसने अपने संस्कार दिखाए बाकी तो रील बनाने के लिए लोग ना जाने किस हद तक गिर जाते हैं।
यह भी पढ़ें : छुड़ाते रहे पुलिसवाले, थाने में बेगम ने शौहर को कूटकर ही लिया दम; वायरल वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह बहुत अच्छा है कि ऐसे लोग हैं जो मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करते हैं। इस तरह के प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेट्रो में किसी को भी गाने, बजाने और नाचने की छूट नहीं है तो ये लोग क्यों कर रहे हैं? इन पर भी तो कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines