Delhi Metro Seductive Viral Video Deepfake Connection: अपनी वायरल रील्स और वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कभी नाच-गाने, कभी अश्लील हरकतें तो कभी लड़ाई-झगड़े दिल्ली मेट्रो को चर्चा में बनाए रखते हैं। हाल ही में, मेट्रो के अंदर दो लड़कियों का एक-दूसरे को रंग लगाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब वीडियो के फेक होने की आशंका जताई जा रही है।
मेट्रो में होली खेलती दोनों लड़कियों के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। यूजर्स इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच वीडियो के फर्जी यानी फेक होने का शक जताया जा रहा है। आशंका है कि यह वीडियो डीपफेक है। दिल्ली मेट्रो और बाकी एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद ही कोई बयान देना सही होगा।
वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो में दो लडकियां मेट्रो की जमीन पर बैठी हैं और सामने आगे रंग रखा है। दोनों लडकियां एक-दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगा रही हैं। वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला का गाना ‘अंग लगा दे रे’ चल रहा है।
डीपफेक वीडियो की पहचान कैसे होती है?
विशेषज्ञों के अनुसार डीपफेक वीडियो की पहचान सबसे पहले वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की आंखों में देखकर होती है। अगर आवाज, स्टेबल आंखें और एक्सप्रेशन दिख रहे हैं तो यह वीडियो डीपफेक हो सकती है। वहीं, अगर वीडियो में आंखों का मूवमेंट नॉर्मल है औरआवाज के साथ कोऑर्डिनेट हो रही हैं तो वीडियो असली हो सकता है।
डीपफेक वीडियो की शिकायत कहां करें?
साइबर फ्रॉड या डीपफेक का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in भी है, जिसपर 24 घंटे शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines