Delhi Metro Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुई 'WWE' फाइट, लोग बताने लगे मनोरंजन का अड्डा

Delhi Metro Fight Viral Video : दिल्ली मेट्रो में मारपीट के सामने आए वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि मेट्रो अब मनोरंजन का अड्डा बन चुकी है

Delhi Metro Fight Video Viral

दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में रहती है। कभी रील्स बनाने को लेकर तो कभी मारपीट को लेकर। रील्स बनाने को लेकर तो कई बार विवाद हो चुका है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अब रील बनाने वालों पर लगाम लगाई जायेगी। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें यात्री WWE की तरह मुक्केबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई और मारपीट होना तो आम बात हो चुकी है। अक्सर मारपीट के वीडियो सामने आते रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो यात्री एक दूसरे को घूसा मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में खचाखच यात्री हैं। इसी बीच दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

बहस के बाद दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। दोनों यात्री एक दूसरे को मुक्के मारने लगे। किसी ने इस मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि यह तो WWE फाइट चल रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो अब मनोरंजन का अड्डा बन चुकी है।

वीडियो पर यात्रिओं की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि लगता है कि एनीमल मूवी देखकर इन लोगों का दिमाग खराब हो गया है। एक अन्य ने लिखा कि हमारा देश वाकई विकास कर रहा है। एक ने लिखा कि दिल्ली के लोगों को आखिर हो क्या गया है? हर वक्त झगड़ते दिखाई देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि अब अगर मारपीट के वीडियो दो तीन दिन सामने नहीं आते तो डर लगने लगता है कि कहीं मेट्रो बंद तो नहीं हो गई।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो अश्लील हरकत, मारपीट, लड़ाई झगड़े आदि को लेकर कई बार विवादों में आ चुकी है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया था कि अब मेट्रो में सादी वर्दी में गार्ड तैनात किए जायेंगे और नियम के तहत यात्रा ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ