Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई झगड़े के मामले अक्सर सामने आते रहते है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक युवक के बीच में जमकर कहासुनी हो गई। युवक पर बुजुर्ग व्यक्ति इस कदर भड़क गए कि ना तो उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रहा और ना ही उन्होंने ये सोचा कि मेट्रो में लड़ाई झगड़ा करना गैरसामाजिक गतिविधि है ।
दिल्ली मेट्रो में फिर हुई लड़ाई
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बैठने की सीट को लेकर हुई। बात में विवाद इस कदर बढ़ गया कि बुजुर्ग व्यक्ति अपना जूता निकालकर मारने तक की धमकी देने लगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के बीच में बोलने पर अंकल युवक पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम काहे पकर-पकर बोल रहे है? तुम हो क्या? युवक ने जवाब में कहा कि मैं एक तिनका हूं लेकिन ये तिनका ही आपको बहुत परेशान कर देगा।
अंकल इस कदर भड़क गए कि उन्होंने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। इस पर युवक ने कहा कि अपशब्द मत बोलों अंकल, पूरी रात थाने में बैठा कर रखूंगा। इस पर अंकल और भड़क गए और बोले- तेरी क्या औकात है? इस पर युवक ने कहा कि इतना मत चिल्लाओ, शरीर में करंट आ जाएगा। इसके बाद तो अंकल अपना जूता निकालने लगे। इसके बाद वह युवक के पास गए और धक्का मुक्की करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि हाथापाई नहीं हुई।
इस पर युवक ने फिर कह दिया कि यहीं खड़ा हूं, मुझे हिलाकर दिखा दो। अरे कैसा अंकल है? यह बात सुनकर अन्य यात्री हंस पड़े। अब लड़ाई की वजह क्या थी? ठीक से बात किए जाने पर भी अंकल इतना भड़के हुए क्यों थे? इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘आइये आपका ही इंतजार था’, स्कूली लड़कियों के सामने हीरोपंती पड़ी महंगी, रील के चक्कर में निकला ‘रेला’
एक ने लिखा कि अंकल का व्यवहार मुझे समझ नहीं आ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली का मेट्रो कलेश का घर है। एक ने लिखा कि मेट्रो में अक्सर सुबह सीट को लेकर कलेश होता ही है। एक ने लिखा कि ये अंकल इतने भड़के हुए क्यों हैं? युवक तो बिना बदतमीजी के बात कर रहा है। जब उसका धैर्य जवाब दे गया तो उसने कहा कि ‘कैसा अंकल है रे तू।’
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines