कभी-कभार हम अपने दोस्तों या दूसरे लोगों के सामने कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके कारण हम उनके बीच हंसी के पात्र बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के एक व्यक्ति के साथ हुआ, जब उसने अपने ऑफिस में कंडोम ऑर्डर कर दिया। जी हां उस व्यक्ति ने स्विगी इंस्टामार्ट से कंडोम का एक पैकेट ऑर्डर किया, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसे सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा। इसकी जानकारी यूजर ने अपने रेडिट पोस्ट के जरिए शेयर की थी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
इस्टामार्ट से मंगाया कंडोम
दिल्ली के एक ऑफिस में काम करने वाले मनन सिंह ने रेडिट के दिल्ली कम्युनिटी पर एक पोस्ट करके बताया कि स्विगी इंस्टामार्ट ने मुझे बर्बाद कर दिया! मनन ने बताया कि उन्होंने स्विगी इंस्टामार्ट से कंडोम का एक पैकेट मंगाया , जब पैकेज आया, तो उसने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से इसे रिसेप्शन पर छोड़ने के लिए कहा। कुछ समय बाद जब वह अपना ऑर्डर लेने गए तो उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, क्योंकि कंडोम का पैकेट एक सी थ्रू प्लास्टिक बैग में आया था। इस पैकेट में से कंडोम आसानी से दिखाई दे रहा था।
उन्होंने पोस्ट में बताया कि कंडोम खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मैं आमतौर पर उन्हें ब्लिंकिट से ऑर्डर करता हूं क्योंकि वे उन्हें एक भूरे रंग के पैकेज में भेजते हैं। इस बार, मैंने ऑफिस में रहते हुए स्विगी इंस्टामार्ट आजमाने का फैसला किया, यह मानते हुए कि वे उसी तरह की पैकेजिंग का उपयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक बेवकूफ की तरह, मैंने उन्हें इसे ऑफिस रिसेप्शन डेस्क पर छोड़ने के लिए कहा। आगे उन्होंने कहा कि अजीब बात ये है कि पैकेज को रिसेप्शनिस्ट के ठीक सामने खुले में छोड़ दिया गया था।
पोस्ट को कर दिया गया डिलीट
अपने पोस्ट के साथ, उन्होंने एक कंडोम पैकेट की तस्वीर साझा की, जिसे गुलाबी प्लास्टिक बैग में डिलीवर किया गया था, मगर अब मनन ने इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है। हालांकि अभी भी आप इस पोस्ट पर आए कमेंट पढ़ सकते हैं। बता दें कि कुछ घंटों में ही इस पोस्ट पर 9000 से ज्यादा अपवोट और बहुत से कमेंट किए गए हैं।
एक यूजर ने कमेंट में कहा कि सही दिमाग वाला कौन काम पर कंडोम ऑर्डर करेगा? वहीं कुछ यूजर ने अपनी आप बीती भी शेयर की। एक यूजर ने कहा जेप्टो ने एक बार मेरे साथ गलत किया, मैंने एक बार अपने पीजी में कंडोम ऑर्डर किया, जब मैं पैकेज लेने गया तो डिलीवरी बॉय ने सचमुच इसे भूरे रंग के पैकेज से बाहर निकाला और मेरे मकान मालिक के सामने इसकी एक तस्वीर क्लिक की।
यह भी पढ़ें – कान का मैल बेचकर हर दिन 9000 रुपये कमा रही महिला, लोग खुशी-खुशी दे रहे पैसे
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines