बोतल से निकला 35 लाख का सोना! दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे पकड़ा गया गोल्ड स्मगलर?

Gold Smuggling in Bottle Caught at IGI Airport with ₹35 Lakh Gold: दिल्ली एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यूपी के शख्स के बोतल से 467 ग्राम सोना मिला है। वहीं सोने को छिपाने की कला ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

IGI Airport Gold Smuggling in Bottle

IGI Airport Gold Smuggling in Bottle: दिल्ली एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। AIU की टीम ने सोना तस्करी करने के आरोप में एक यात्री को धर दबोचा। यात्री लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहा था। मगर बाद में जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। बोतल के अंदर 35 लाख का सोना बरामद किया गया है।

विज्ञापन

सऊदी अरब से आई थी फ्लाइट

दरअसल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड हुई। फ्लाइट XY-329 सऊदी अरब की राजधानी रियाद से नई दिल्ली आई थी। इसी फ्लाइट में एक 32 वर्षीय यात्री सवार था। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद ग्रीन चैनल से गुजरते हुए उसकी चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन

चांदी की परतों में सोना छिपाया

दरअसल आरोपी के बैग में रखी बोतल हद से ज्यादा भारी थी। ऐसे में पुलिस को उस पर शक हुआ। सामान की एक्स-रे जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध छवियां नजर आईं। ऐसे में जब बोतल तोड़ी गई तो हर कोई हैरान रह गया। इस बोतल में चांदी की परतें चढ़ी थीं और इसके अंदर सोना मौजूद था।

विज्ञापन

24 कैरेट सोना निकला

वीडियो में देखा जा सकता है कि चांदी की परत वाला सोने का टुकड़ा बोतल में छिपाया गया था। वजन करने पर पता चला कि इसका भार 467 ग्राम था। यानी यह सोना 24 कैरेट का था, जिसकी कीमत 34.67 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। खबरों की मानें तो यह आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो सऊदी अरब से अवैध तरीके से सोना लेकर भारत आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ