---विज्ञापन---

Dating App का खतरनाक साइड इफेक्ट! दो युवा मिले, यौन संबंध बने, हो गया रिकार्ड और…

Dating App Scam : दिल्ली में एक लड़के ने डेटिंग ऐप के जरिए मिले एक शख्स को अपने जाल में फंसाकर बंधक बना लिया। करीब साढ़े तीन घंटें तक बंधक बनाकर गिरोह ने शख्स से लूटपाट की और मारपीट की। देखिए कैसे पुलिस ने कार्रवाई की।

---विज्ञापन---

Dating App Scam :  डेटिंग ऐप के जरिए नए लोगों से मुलाकात करने का चलन बढ़ता जा रहा है। कई बार डेटिंग ऐप के जरिए मिलने वालों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक डेटिंग ऐप के जरिए दो शख्स मिले लेकिन एक शख्स धोखाधड़ी का शिकार हो गया। बाद में उसे पता चला कि जिस लड़के से वह मिलने पहुंचा था, वह एक गिरोह का हिस्सा था।

डेटिंग ऐप से लड़के से मिला था शख्स 

मामला हरियाणा का है। 48 साल का एक शख्स डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़के से मिलने के लिए दिल्ली के मंडोली मंडोली पहुंचा। दरअसल बातचीत होने के बाद लड़के ने 48 साल के शख्स को यौन संबंध बनाने के लिए यमुनापार बुला लिया। जब दोनों यौन संबंध बना रहे थे तभी कई लड़के कमरे दाखिल हुए और न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर ली।

---विज्ञापन---

रिकॉर्ड कर लिया न्यूड वीडियो और फिर…

इस घटना से 48 साल का शख्स बुरी तरह डर गया। लड़कों ने उसका फोन छीन लिया और 2.25 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया । 21 साल के लड़के रोहित ने 46 साल के युवक को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन बुलाया और फिर एक घर में ले गया, जहां वह अपने गिरोह के साथ तैयार था।

यह भी पढ़ें : 63 साल के बुजुर्ग संग हमबिस्तर होना चाहती थीं दो युवतियां, इनकार पर खौफनाक अंजाम

---विज्ञापन---

साढ़े तीन घंटे तक बनाया बंधक

जैसे ही दोनों इंटिमेट हुए तो गिरोह के लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया फिर गाली-गलौज और मारपीट की। पर्स और फोन लूट लिए। करीब साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित किसी तरह बचकर घर पहुंचा और हिम्मत करके पुलिस के पास जाने का फैसला किया लेकिन पुलिस ने उसके साथ खेला करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : शादी के मंडप में खेल, दुल्हन के टेस्ट में दूल्हा फेल, वरमाला पर ही लौटा दी बरात

---विज्ञापन---

वह गुड़गांव की पुलिस से गुहार लगाता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं। काफी मशक्कत के बाद दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच के करने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि 25 साल का आकाश चौहान इस गिरोह का सरगना है। साथ ही रितेश पाल, अर्जुन, नितिन उर्फ मच्छर, सूरज कश्यप अपराध में शामिल थे। आरोपियों की उम्र 19 साल से लेकर 25 साल के बीच की है।

First published on: Jun 11, 2024 02:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola