हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कंप्यूटर ट्रेनर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, तरीका सुनकर दातों तले दबा लेंगे उंगली

Unique Records : कंप्यूटर ट्रेनर के तौर पर काम करने वाले विनोद कुमार चौधरी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। जानिए कैसे।

विज्ञापन

Unique Records : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम इतने रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं हैं लेकिन एक शिक्षक सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर उन्हीं के हाथों सम्मानित होना चाहता है। कंप्यूटर ट्रेनर के तौर पर काम करने वाले विनोद कुमार चौधरी अब तक 19रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब वह 20 वां रिकॉर्ड भी बना लिए हैं और इसका सर्टिफिकेट वह सचिन के हाथों ही लेना चाहते हैं।

दिल्ली के किराड़ी सुलेमान नगर गांव के रहने वाले विनोद कुमार चौधरी पहले जेएनयू के कर्मचारी थे, फिलहाल वह कंप्यूटर ट्रेनिंग क्लास लेते हैं। टाइपिंग को लेकर उनमें इतना जुनून है कि अब तक उन्होंने 20 बार टाइपिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि टाइपिंग के जरिए ही विनोद 20 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

कैसे कैसे रिकॉर्ड बना चुके हैं विनोद?

विनोद द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को सुनकर आपको हैरानी होगी। विनोद ने आंखों पर पट्टी बांधकर सबसे तेज टाइपिंग करने से लेकर, मुंह से छड़ी पकड़कर टायपिंग करने तक का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इतना ही नहीं, वह नाक से सबसे तेजी से टाइपिंग करने का भी रिकॉर्ड बना लिए हैं। 43 साल के विनोद ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अब वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल 500 से ज्यादा जानें लगाई दांव पर

विनोद का कहना है कि मैं सचिन तेंदुलकर को देखकर बड़ा हुआ हूं और उनकी तरह ही देश का मान बढ़ाना चाहता था। मेरा सपना है कि अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के हाथों 20वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करूं। बचपन से ही वह प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं, अब मैं उनके द्वारा बनाए गए बेंचमार्क को पार करना चाहता हूं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 7 महीने का बच्चा कैसे हो गया प्रेग्नेंट? देहरादून में सामने आया चौंकाने वाला मामला

गिनीज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के नाम 19 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब हैं। विनोद का कहना है कि अब वह 20वें रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सचिन के ही हाथों से लेना चाहते हैं। विनोद ने बताया कि 20 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में से नौ अनोखे हैं, जो विश्व में अपनी तरह के पहले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola