Delhi CM ने LG पर कसा तंज कहा-साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: Delhi CM अरविंद केजरीवाल और LG वीके सक्सेना के बीच की तनातनी जगजाहिर है। दोनों अकसर किसी न किसी मुद्दों पर एक-दूसरे के आमने-सामने रहते हैं। इस बार CM अरविंद केजरीवाल का LG वीके सक्सेना के लिए किया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
"LG साहब रोज़ मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती"
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली LG पर कसा तंज। @ArvindKejriwal pic.twitter.com/NRyhb368oE
— News24 (@news24tvchannel) October 6, 2022
सीएम ने ट्वीट कर लिखा LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। LG साहिब, थोड़ा chill करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें।
इस पर दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिला से सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि @ArvindKejriwal जी की मानसिक स्तर क्या है ..
7 साल में एक भी विभाग ना सम्भाला, एक भी फाइल साइन ना कि आज तक आप ने,
आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस 👇निम्न स्तर पर आ गया है.. https://t.co/e3eMyszxWn— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) October 6, 2022
सांसद ने ट्वीट कर कहा। छिछोरेपन की भाषा बताती है कि @ArvindKejriwalजी की मानसिक स्तर क्या है .. 7 साल में एक भी विभाग ना सम्भाला, एक भी फाइल साइन ना कि आज तक आप ने, आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस निम्न स्तर पर आ गया है..
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: