Delhi Crime News : दिल्ली एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल का लड़का इतना शातिर निकला कि एक 16 साल की लड़की को अपने ही घर में चोरी करने पर मजबूर कर दिया। लड़की ने जब अपने घर में चोरी की, पुलिस जांच शुरू हुई। तब पुलिस को घर की 16 साल की लड़की पर शक हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
क्या है पूरा मामला?
5 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई पुलिस स्टेशन पर घर में चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम घर पहुंची और जांच की लेकिन घर में जबरन घुसने, ताले टूटने या दरवाजे पर किसी तरह के निशान नहीं मिले। इसके बावजूद घर से 7 लाख रुपये के गहने गायब थे। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
चाची के गहने चुरा ले गई भतीजी
जांच के दौरान ही पुलिस को शिकायतकर्ता के भाई की 16 साल की बेटी पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे बुलाया। शुरुआत में उसने गुमराह करने के की कोशिश लेकिन पुलिस की लंबी पूछताछ में आखिरकार उसने सबकुछ कबूल लिया। चोरी करने वाली लड़की नाबालिग थी और उसने अपने 17 साल के प्रेमी के इलाज के लिए अपनी ही चाची के गहने चुराई थी। उसका कहना था कि उसका प्रेमी बीमार था और अगर उसका ऑपरेशन नहीं हो पाया तो उसकी मौत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : फट सकता था द्वितीय विश्व युद्ध का बम, 180 किलो वजन, एयरफोर्स ने उठाया ये कदम
पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अब जब प्रेमी का जिक्र हुआ तो पुलिस उसकी तलाश में भी निकल पड़ी। जब पुलिस ने प्रेमी से पूछताछ की तो पता चला कि ये लड़का, लड़की को धोखा दे रहा था। लड़का अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों और अच्छे लुक्स से लड़की को अपने जाल में फंसाया हुआ था। डीसीपी ( आउटर) सचिन शर्मा ने कहा, “हमारी पुलिस टीम ने चोरी किए गए आभूषणों को बरामद कर लिया है। लड़का पूरी तरह स्वस्थ पाया गया और उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री भी नहीं है।
यह भी पढ़ें : फट सकता था द्वितीय विश्व युद्ध का बम, 180 किलो वजन, एयरफोर्स ने उठाया ये कदम
पुलिस जांच में सामने आया कि उसने एक दो नहीं बल्कि कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाया हुआ था और सभी को अपनी बीमारी का बहाना बनाकर पैसे एंठने में लगा रहता था। वह खुद को बीमार दिखाने के लिए एक अस्पताल के सामने की अपनी फोटो भी भेजता था। भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया और लड़के को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़के ने स्वीकार किया कि उसने अपनी आलीशान जीवनशैली को बनाए रखने के लिए लड़कियों को धोखा दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines