Abhinav Bisht Instagram account Suspended: जंतर-मंतर पर आंदोलन का कंटेंट बनाने वाले दिल्ली के डिजिटल क्रिएटर अभिनव बिष्ट इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. इस पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. उनकी पॉपुलैरिटी प्रोटेस्ट की वायरल कवरेज के बाद काफी ज्यादा बढ़ गई थी. हालांकि अभिनव ने अब एक नया अकाउंट बना लिया है.
प्रोटेस्ट से बढ़ाई पॉपुलैरिटी
NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के शॉर्ट-फॉर्म वीडियो पोस्ट करने के बाद अभिनव बिष्ट इंस्टाग्राम पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्रिएटर्स में से एक बन गए. उनकी रील्स को लाखों बार देखा गया, जिससे कुछ ही दिनों में उनके फॉलोअर्स की तादाद तकरीबन 5,000 से बढ़कर 6,35,000 से ज्यादा हो गई.
किस तरह का कंटेंट बनाने थे बिष्ट
विरोध प्रदर्शनों को भाषणों और राजनीतिक कमेंट्री के जरिए कवर करने वाले कई दूसरे क्रिएटर्स के उलट अभिनव बिष्ट ने अपने मजेदार और हल्के-फुल्के एडिटिंग स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा. टिकटॉक से इंस्पायर्ड फॉर्मेट और ट्रेंडिंग इंस्टाग्राम रील्स का इस्तेमाल करते हुए, उन्होंने जंतर-मंतर से लोगों की कैंडिड बातचीत और डेली मोमेंट्स को रिकॉर्ड किया, जिससे उनका कंटेंट Gen Z के बीच काफी पॉपुलर हो गया.
अचानक सस्पेंड हुआ अकाउंट
हालांकि 26 जुलाई 2026 को उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल सस्पेंड होने से उनकी तेजी से बढ़ती कामयाबी पर अचानक रोक लग गई. YouTube पर लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान, बिष्ट ने बताया कि उन्हें मेटा की तरफ से बिना किसी चेतावनी या सूचना के सस्पेंशन के बारे में पता चला. इस कार्रवाई से तुरंत उस अकाउंट का एक्सेस बंद हो गया, जिसमें पिछले हफ्ते फॉलोअर्स और व्यूज के मामले में जबरदस्त इजाफा हुआ था.
नए तरह से किया कमबैक
पॉब्लम के सॉल्यूशन का इंतजार करने के बजाय अभिनव बिष्ट ने 27 जुलाई को एक नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया. अपनी पहली पोस्ट में, उन्होंने फॉलोअर्स को बताया कि उन्हें अभी भी सस्पेंशन की वजह नहीं पता है और उन्होंने अपना पुराना प्रोफाइल वापस पाने में मदद के लिए उनसे सपोर्ट मांगा.
अपील करने का मौका
उन्होंने इंस्टाग्राम के नोटिस का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि वो 180 दिनों के भीतर सस्पेंशन के खिलाफ अपील कर सकते हैं. अगर उस ड्यूरेश के दौरान कोई अपील नहीं की जाती है, तो अकाउंट को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है.
पुराना वीडियो फिर किया शेयर
नया प्रोफाइल शुरू करने के बाद से अभिनव बिष्ट ने विरोध प्रदर्शन से जुड़े उन्हीं वीडियो को फिर से पोस्ट करना शुरू कर दिया है जिन्होंने उन्हें पॉपुलर बनाया था. लोगों का रिस्पॉन्स बहुत तेज रहा है; कुछ ही घंटों में लाखो यूजर्स ने उनके नए अकाउंट को फॉलो कर लिया, जो दिखाता है कि उन्हें अपने दर्शकों से कितना जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है.
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines