Mamata Banerjee Viral Video : चुनाव के बीच नेताओं के कई डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। नेताओं से जुड़े अधिकतर वीडियो में बयानों के साथ हेरफेर किया जाता है लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें डांस करते हुए दिखाया गया है। इस पर पुलिस ने एक्शन लेने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी को एक कंसर्ट में डांस करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को एडिट करके बनाया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर तमाम लोग शेयर कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसको लेकर एक्शन लेने की बात कही है।
वीडियो शेयर करने वाले @SoldierSaffron7 नाम के X यूजर के पोस्ट पर DCP, साइबर क्राइम कोलकाता पुलिस की तरफ से लिखा गया कि अपना नाम और पता तुरंत उजागर करें, ऐसा ना करने पर सीआरपीसी की धारा 42 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
कोलकता पुलिस के रिएक्शन पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि पुलिस एक आम इंसान को मीम शेयर करने पर धमकी दे रही है। एक ने लिखा कि पश्चिम बंगाल पुलिस को चाहिए कि वह सबसे पहले चुनाव के दौरान हो रही हिंसा को रोके ना कि सोशल मीडिया पर मीम पोस्ट करने वालों को धमकी दे।
यह भी पढ़ें : अरे दीदी! राफ्टिंग करने गई लड़की को देख ‘लैंड करवा दे’ लड़के की आई याद
एक अन्य ने लिखा कि पुलिस ऐसा करके इस वीडियो को और वायरल कर रही है। वैसे इस वीडियो में अपमानजनक क्या है? एक अन्य ने लिखा कि पुलिस तानाशाही कर रही है। क्या इससे लोकतंत्र खतरे में नहीं आ रहा है कि मजाकिया वीडियो पोस्ट करने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines