हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Paan Modak Recipe: गणेश चतुर्थी प्रसाद की थाली में सजाएं बप्पा के प्रिय पान मोदक, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पान मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मोदक गणपति की प्रिय मिठाई में से एक है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पान मोदक के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं पान बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – वेट लॉस जर्नी के दौरान मीठे में बेझिझक ट्राई करें शुगर फ्री नारियल गुड़ पोहा, जानें रेसिपी

पान मोदक बनाने की सामग्री-
-कंडेंस्ड मिल्क आधा कप
-सूखा नारियल 1 कप
-पान के पत्ते 5
-गुलकंद 4 चम्मच
-काजू और बादाम 1/4 कप कटे हुए
-घी 1 छोटा चम्मच

विज्ञापन

अभी पढ़ें – घर पर डिलीशियस पोल्का डॉट केक बनाकर बच्चों को दें सरप्राइज, जानें रेसिपी

पान मोदक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पान के पत्तों को मिक्सर जार में डालें।
इसके साथ ही आप इसमें कंडेस्ड मिल्क डालें और एक साथ पीस लें।
फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघलाएं।
इसके बाद आप इसमें नारियल डालें और करीब 3 से 4 मिनट तक भून लें ।
फिर आप इसमें पान का मिक्चर डालें और गाढ़ा होने पकाएं।
इसके बाद आप गैस को बंद कर दें और इसको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप एक बर्तन में मेवा और गुलकंद डालें और एक साथ मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
इसके बाद आप अपने हाथों को घी से ग्रीस कर लें।
फिर आप थोड़ा सा मिक्चर लेकर हाथ पर मोटी रोटी की तरह फैला लें।
इसके बाद आप इस रोटी पर गुलकंद डालकर गोलाकार बना लें।
फिर आप इसको मोदक मोल्ड में डालकर मोदक बना लें।
अब आपके स्वादिष्ट पान मोदक बनकर तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola