Death Clock App: क्या आप जानते हैं कि कितने साल तक जिंदा रहेंगे। आपकी मौत किस दिन लिखी है? नहीं ना? लेकिन एक शख्स ने दावा किया है कि उसकी बनाई ऐप कुछ सवाल पूछकर मौत की असली तारीख के बारे में बता देगी। ‘डेथ क्लॉक’ के सीईओ ब्रेंट फ्रैन्सन का दावा है कि वह यूजर्स को उनकी मृत्यु के दिन का पूर्वानुमान बता सकते हैं। हालांकि उनका ये भी कहना है कि लोग अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। डेलीमेल से बात करते हुए कैलिफोर्निया के एंटरप्रेन्योर ने कहा कि वे अपने मित्रों को नशीली दवाओं की लत से जूझते हुए देखते थे। ऐसे में वह लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने में मदद करना चाहते थे। ब्रेंट का कहना है कि उन्होंने यह ऐप इसलिए बनाया क्योंकि वे हेल्थकेयर सर्विसेज से तंग आ चुके थे।
इस तरह काम करता है App
डेथक्लॉक ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को अपना हेल्थ डेटा और लाइफस्टाइल के संबंध में कुछ सवालों का जवाब देना होता है। मसलन, वे रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करते हैं। क्या उन्हें किसी तरह की कोई लंबी बीमारी है। फिर डेथ क्लॉक उस दिन और साल का अनुमान लगाती है, जिस दिन आपकी मृत्यु होने की संभावना है।
25 सवालों के जवाब
ब्रेंट फ्रैन्सन का कहना है कि लोगों को 25 सवालों के जवाब देने होते हैं। हम यह भी अनुमान लगाते हैं कि अगर आप अपनी आदतें बदल लें तो कितने लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। हम न केवल यह भविष्यवाणी करते हैं कि आपकी मौत कब हो सकती है, बल्कि यह भी बता सकते हैं कि आप कैसे मरेंगे। इस एप का उद्देश्य लोगों की मदद करना है। हम पूरी तरह से नकारात्मक नहीं होना चाहते। हम लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video: TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से टकराया लड़का, वायरल हो रहा वीडियो
डराने के लिए नहीं ऐप
ब्रेंट ने कहा- मुझे लगता है कि हम अपने जीवन को थोड़ा और बचा सकते हैं। हम ऐसे विकल्प चुन सकते हैं जो हमें लंबे समय तक जीने में मदद करें। इसलिए डेथ क्लॉक केवल आपको डराने के लिए नहीं है। हम आपको आपके अच्छे स्वास्थ्य के बारे में भी जागरुक करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: छोटी बच्ची को सूर्य नमस्कार करती देख आनंद महिंद्रा को आई ‘शर्म’, वीडियो शेयर कर कही ये बात
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines