Viral Video: दिवाली में मिठाइयों की खरीदारी आम बात है, ऐसे में आपको दुकानों पर बहुत सारी मिठाइयों के ऑप्शन दिखाई देते हैं। फिलहाल एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी को भी मिठाई खाने का मन तो नहीं करेगा। यह वीडियो दिल्ली का है, जिसमें रसगुल्ले में बहुत सारी मक्खियां मरी हुए दिख रही हैं। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन के साथ कमेंट किया है। आइये इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हुआ वीडियो?
इस वीडियो में चाशनी में दिवाली पर बिकने वाली मिठाइयों के साथ-साथ भीगी हजारों मक्खियां दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट को देखकर कभी भी आपको मिठाई खाने का मन नहीं करेंगा। वीडियो में एक घर दिखाई दे रहा, जहां कुछ लोग काम करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आपको कई बड़े बर्तन और बड़े नीले रंग के कंटेनर दिखाई देंगे।
वहीं एक कंटेनर में चाशनी में भीगे रसगुल्ले के साथ मक्खियां भी दिखाई दे रही हैं, जिसे आप कैमरा के जूम होते ही देख सकते हैं। यहां आप उस वायरल वीडियो को देख सकते हैं।
वीडियो पर आएं कई कमेंट
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर 53000 से ज्यादा व्यूज हैं और इस पर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए है। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक की तरह लिया और मजाकिया रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘ये बढ़िया था गुरु, हैलो गाइज।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बड़ी साफ सफाई दिखाई दे रही है भईया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’ सभी फॉलोवर्स के लिए रसगुल्ले।’
एक यूजर ने लिखा, ‘दिवाली पर मिठाइयां खाना मौत को दावत देने जैसा है , घर की बनी मिठाइयां खाओ और बांटो।’ अन्य यूजर ने अपने कमेंट में कहा, यह खतरनाक है, इस दिवाली स्वीट्स खरीदने से बचना ही सही निर्णय होगा।’
कुछ यूजर ने दिवाली के समय ऐसी स्थिति होने की बात कही। एक यूजर ने लिखा,’ हर हलवाई के गोदाम मे ऐसे ही हालात मिलंगे दिवाली पर जहा शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है ॥ बेहतर होगा की दिवाली पर dryfruits को बढ़ावा दें ताकि आपके साथ दूसरों की सेहत भी ठीक रहे। जबकि कृष्णा नाम के दूसरे यूजर ने कहा, ‘हलवाइयों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना अनैतिक आचरण है।’
कुछ यूजर ने सरकार को इसपर ध्यान देने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, सरकार को अपने विनियमन तंत्र को मजबूत करना चाहिए ताकि त्योहारों के अवसर पर खाद्य पदार्थों की जांच पूर्ण रूप से हो सके, यह नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ भद्दा मजाक है।’
यह भी पढ़ें – Viral Post: पूरा रिफंड न आने पर रेलवे पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा पोस्ट
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines