#DawoodIbrahim एक्स हैंडल पर टॉप में क्यों कर रहा ट्रेंड? Don के नाम से ही वायरल हो रहे मीम्स

Dawood Ibrahim Top Trend: पिछले 24 घंटे से दाऊद इब्राहिम को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, फिर भी वह X साइट के टॉप ट्रेंड में है, आखिर क्यों आइए जानते हैं?

Underworld Don Dawood Ibrahim

Underworld Don Dawood Ibrahim

Memes Viral On X With Dawood Ibrahim Name: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पिछले 3 दिन से काफी ट्रेंड कर रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट X पर उसके नाम से कई मीम्स वायरल हुए। पहले 2 दिन डॉन इसलिए सुर्खियों में रहा, क्योंकि उसकी मौत होने की खबर फैल गई थी। दावा किया गया था कि दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश हुई है। वह पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत काफी खराब है। वह अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। इस खबर ने दुनियाभर में काफी खलबली मचाई।

अगले दिन इन दावे को झूठा करार देकर दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम जिंदा है। न उसे मारने की कोशिश हुई है और न ही उसकी हालत नाजुक है। फूड पॉइजनिंग के कारण डॉक्टरों को बुलाना पड़ा। घर पर ही उसका इलाज किया गया, वह अस्पताल भी नहीं गया। दोनों दिन दाऊद इब्राहिम को लेकर काफी मीम्स बने, लेकिन आज तीसरे दिन न दाऊद को लेकर कोई खबर है, न कोई अपडेट आया है, फिर भी वह X पर टॉप ट्रेंड में है, क्योंकि X पर ट्वीट करने वाले उसका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। हर पोस्ट या मीम्स में उसका नाम हैशटैग के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है।

देखिए ऐसे ही कुछ ट्वीट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ